Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2016: अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान

समय ताम्रकर

सलमान खान 


 
इस समय निर्विवाद रूप से सलमान खान बॉलीवुड के नंबर वन स्टार हैं। उनकी फिल्में आती हैं और बॉक्स ऑफिस थर्रा उठता है। नोटों की बारिश होती है। प्रशंसक उनकी फिल्म देखने के लिए टूट पड़ते हैं। न उन्हें कहानी से मतलब न निर्देशन से। वे तो अपने प्रिय सितारे को देखने आते हैं। इस वर्ष सलमान की 'सुल्तान' प्रदर्शित होकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए सलमान ने खूब मेहनत की। कुश्ती के दांव-पेंच सीखे, वजन बढ़ाया, बाल कटाए और बॉक्स ऑफिस परिणाम उनकी मेहनत के अनुरूप रहा। 300.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने भारत से किया और सलमान का वर्चस्व एक बार फिर साबित हुआ। विवाद में भी वे रहे। सुल्तान के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऐसी टिप्पणी कर दी कि बवाल मच गया। शाहरुख से उनकी दोस्ती और मजबूत हुई। सलमान का टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 10' धमाल नहीं मचा पाया। 
 
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

शाहरुख खान
सलमान खान
शाहरुख खान के लिए यह वर्ष खास नहीं रहा। उनकी फिल्म 'फैन' इतनी बुरी तरह पिटी कि पिछले पांच वर्षों में शायद ही उनकी किसी फिल्म ने इतना कम व्यवसाय किया हो। इस नाकामी ने किंग खान के आत्मविश्वास को इस कदर हिला दिया कि सलमान की 'सुल्तान' के सामने से उन्होंने 'रईस' को हटा लिया। शाहरुख के स्टारडम का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। 'डियर जिंदगी' में उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश की, हालांकि यह आलिया भट्ट की फिल्म है। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में वे एक सीन में नजर आएं। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0 
फ्लॉप : 1  

अक्षय कुमार 
सलमान खान
अक्षय कुमार के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा। उनकी तीन फिल्में प्रदर्शित हुईं और तीनों सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बनी। हालांकि अक्षय की छवि ऐसे सितारे की बन गई है जिनकी सफल फिल्म भी सवा सौ करोड़ तक ही जाती है, जो कि उनके स्टारडम से मेल नहीं खाती। वे अब अलग तरह की फिल्में भी करने लगे हैं और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आने का साहस उन्होंने दिखाया है। रुस्तम और एअरलिफ्ट सुपरहिट रही जबकि हाउसफुल 3 औसत रही। 
 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 2
हिट : 0   
औसत : 1 
फ्लॉप : 0  

रितिक रोशन 
सलमान खान
रितिक रोशन इस वर्ष को भूल जाना पसंद करेंगे। पत्नी से अलग होने के बाद कंगना रनौट से हुए विवाद ने उनकी छवि को धक्का पहुंचाया। ऊपर से 'मोहेंजो दारो' उनके लिए हादसा साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब खून और पसीना बहाया, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस परिणाम को देख निर्माता और वितरक खून के आंसू रो दिए। दर्शकों ने सिर के बाल नोंच डाले। रितिक को जल्दी ही ऊपर उठना जरूरी है क्योंकि रणवीर और वरुण जैसे सितारे उनके नजदीक तेजी से पहुंच रहे हैं। 
 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0 
हिट : 0   
औसत : 0  
फ्लॉप : 1 

अजय देवगन 
सलमान खान
पिछले चार-पांच वर्षों से अजय देवगन बड़ी हिट नहीं दे पाए। सिंघम के बाद सिंघम रिटर्न्स ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन उनकी कई फिल्में कमजोर रही। इस वर्ष उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म 'शिवाय' प्रदर्शित हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई। दिवाली का त्योहार न होता तो फिल्म को तगड़ा नुकसान हो सकता था। 'फितूर' में भी वे छोटे से रोल में दिखाई दिए। जरूरत है कि अजय को एक बड़ी हिट के जरिये जोरदार वापसी करने की। 
 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0   
औसत : 1  
फ्लॉप : 0

अमिताभ बच्चन 
सलमान खान
सत्तर प्लस होने के बावजूद अमिताभ बच्चन अभी भी दौड़ में बने हुए हैं। ऐसा कारनामा तो शायद ही कोई दोहरा पाए। न वे अ‍पने अभिनय से सबको प्रभावित कर रहे हैं बल्कि अपने दम पर भीड़ भी खींच लेते हैं। इस वर्ष अमिताभ तीन फिल्मों में नजर आएं। 'वज़ीर' फ्लॉफ हो गई। 'तीन' अच्‍छी होने के बावजूद चल नहीं पाई, जबकि 'पिंक' हिट रही। 'पिंक' में अमिताभ का अभिनय भी जबरदस्त रहा है और उन्हें कई पुरस्कार मिलने की संभावना है। पिंक का कंटेंट हट कर था, बावजूद इसके फिल्म सफल रही और बिग बी का सफलता में अहम योगदान रहा। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1    
औसत : 0     
फ्लॉप : 2 

रणबीर कपूर 
सलमान खान
रणबीर कपूर और सफलता के बीच दूरी इस वर्ष भी बनी रही। पिछले कुछ वर्षों में जहां उन्होंने बड़ी फ्लॉप फिल्में दी थीं तो इस वर्ष वे इस बात का संतोष कर सकते हैं कि 'ऐ दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। नीचे आते ग्राफ को उन्होंने थामा जरूर है, लेकिन मुश्किल कम नहीं हुई है। ग्राफ को फिर ऊंचाइयों पर उन्हें ले जाना होगा। जरूरत है कि वे आशिकी के साथ-साथ अभिनय पर भी ध्यान दें।  

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 0

रणवीर सिंह 
सलमान खान
बेफिक्र रणवीर सिंह की इस वर्ष एकमात्र प्रदर्शित फिल्म 'बेफिक्रे' रही है, जिसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया। फिल्म फिलहाल चल रही है। कितनी आगे जाएगी कुछ दिनों में पता चलेगा। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित हो चुकी है और औसत तो इसे माना जा सकता है। इस फिल्म के अलावा पूरे वर्ष रणवीर अपने रोमांस के कारण भी चर्चाओं में रहे। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 0 

वरुण धवन 
सलमान खान
वरुण धवन इस वर्ष चर्चाओं में कम रहे। उनकी एकमात्र प्रदर्शित फिल्म 'ढिशूम' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। बावजूद इसके उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। अगले वर्ष उनकी कुछ फिल्में रिलीज हो रही हैं। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 0

जॉन अब्राहम 
सलमान खान
जॉन अब्राहम का जादू उतार पर है। एक्शन फिल्मों के सहारे ही वे हाथ-पैर मार रहे हैं, लेकिन उनकी एक्शन मूवीज़ कोई कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई। नए हीरो अब उनसे आगे निकल रहे हैं। ढिशूम में वरुण के साथ वे नजर आएं और फिल्म औसत रही। रॉकी हैंडसम और फोर्स 2 को दर्शकों ने ठेंगा दिखा दिया। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 2 

सिद्धार्थ मल्होत्रा 
सलमान खान
एक विलेन जैसी सफलता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से नहीं दोहरा पाए हैं।‍ फिलहाल वे करण जौहर की रोशन में जगमगा रहे हैं। करण ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेना बंद किया तो न जाने सिद्धार्थ का क्या होगा। इस वर्ष उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं। कपूर एंड संस औसत रही तो दूसरी ओर बार बार देखो को दर्शकों ने एक बार भी देखना पसंद नहीं किया। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 1 

अर्जुन कपूर 
सलमान खान
अर्जुन कपूर का करियर भी लड़खड़ा रहा है और यह वर्ष भी उनके लिए बड़ी सफलता लेकर नहीं आया। करीना कपूर के सहारा 'की एंड का' में उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश जरूर की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा सा मुनाफा ही कमा पाई। फिलहाल अर्जुन के तीर निशाने पर नहीं लग रहे हैं। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 0  

शाहिद कपूर
सलमान खान
शाहिद कपूर ने पिछली हिट फिल्म कब दी थी, उन्हें भी याद नहीं होगा। इस वर्ष वे 'उड़ता पंजाब' में नजर आए जो तमाम विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। हालांकि फिल्म रिलीज के पहले ही लीक हो गई थी जिस कारण नुकसान हुआ। पारिवारिक जिंदगी शाहिद के लिए खुशियों से भरपूर रही। वे दो से तीन हो गए। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 1   
फ्लॉप : 0

इमरान हाशमी 
सलमान खान
फ्लॉप फिल्मों के इमरान हाशमी ने ढेर लगा दिए। 2016 में यह ढेर और बढ़ गया। अज़हर बने, लेकिन जल्दी ही पैवेलियन चलते बने। भट्ट कैंप में फिर घुसपैठ की। अपनी लोकप्रिय सीरिज राज को रिबूट किया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। अब तो खुद निर्माता बन इमरान अपने आपको दौड़ में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 0    
फ्लॉप : 2 

फरहान अख्तर 
सलमान खान
पत्नी से अलग होने के बाद फरहान अख्तर बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के लिए जूझते नजर आए। वज़ीर में वे बिग बी के साथ नजर आए, लेकिन फायदा नहीं हुआ। 'रॉक ऑन 2' तो बुरी तरह फ्लॉप रही। श्रद्धा और अदिति राव हैदरी के साथ उनके रोमांस की अफवाहें उड़ती रहीं। 

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 0
फ्लॉप : 2  

टाइगर श्रॉफ 
हीरोपंती के जरिये सफल शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ की 'बागी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही जिसने टाइगर का कद ऊंचा किया। 'ए फ्लाइंग जट्ट' भले ही नहीं उड़ पाया हो, लेकिन टाइगर में संभावनाएं नजर आ रही हैं। 
सलमान खान

ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1    
औसत : 0    
फ्लॉप : 1  

आमिर खान 
सलमान खान
आमतौर पर आमिर खान की फिल्में वर्ष के अंत में आती हैं। इस वर्ष दंगल आ रही है। सफलता तो तय मानी जा रही है। देखना ये है कि यह फिल्म 300 करोड़ तक जाती है या फिर उससे भी आगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी नहीं बनेगा सलमान-गोविंदा की पार्टनर का सीक्वल