Hanuman Chalisa

नेपाली सुंदरी मनीषा कोइराला

Webdunia
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का 16 अगस्त को 48वां जन्मदिन है। मनीषा कोइराला नेपाल से हैं लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाया है। 90 के दशक में मनीषा की खास प्रसिद्धी थी। 
 
नेपाल के काठमांडू से आई मनीषा वैसे तो पॉलिटिकल बैकग्राउंड से संबंध रखती हैं। उनके दादा विशेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा को राजनीति की जगह फिल्मों और मॉडलिंग में रुझान आया। मनीषा ने पहले अपनी शुरुआत नेपाली फिल्म से ही की। हालांकि उन्होंने हिन्दी और नेपाली फिल्मों के अलावा साउथ इंडियन फिल्में भी की हैं। 1989 में उनकी पहली फिल्म 'फेरी भेटुला' आई थी। हालांकि इसमें उनका किरदार काफी छोटा था। इसके बाद 1991 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। 
 
मनीषा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'सौदागर' थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। हालांकि उन्हें उनकी एक्टिंग से ज़्यादा उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता था। मनीषा ने इसके बाद '1942 ए लव स्टोरी', अकेले हम अकेले तुम, बॉम्बे, दिल से, मन जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया। अनिल कपूर के साथ '1942 ए लव स्टोरी' में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्हें 'बॉम्बे', 'खामोशी' जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। 
 
मनीषा ने अपने करियर में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसे कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'संजू' थी जिसमें वे रणबीर कपूर की मां बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज़' में भी काम किया। मनीषा कोइराला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मिनी ड्रेस में दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अदाओं से जीता फैंस का दिल

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान

'कावाला' से लेकर वायरल रील्स तक: तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर और रेवती महुरकर डांस फ्लोर पर मचा रही हैं धूम

गोल्डन और व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

लगातार दूसरे हफ्ते 'राख' ने दिखाया दम, दुनियाभर में बनी प्राइम वीडियो की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख