माधुरी दीक्षित को जब सलमान खान से ज्यादा मिली थी फीस

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (11:37 IST)
अबोध फिल्म से माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। माधुरी की जगह कोई और हीरोइन होती तो यह उसकी पहली और आखिरी फिल्म साबित होती, लेकिन माधुरी का अभिनय पसंद किया गया और उन्हें कुछ फिल्में मिल गईं। स्वाति, आवारा बाप जैसी फिल्में माधुरी की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाईं। 
 
एन चंद्रा की फिल्म 'तेजाब' की सफलता के बाद माधुरी की लोकप्रियता में रातों रात उछाल आ गया और वे एक दो तीन करती हुईं चोटी की नायिका बन गईं। 
 
उस समय श्रीदेवी का साम्राज्य था जिसे माधुरी ने हिला दिया और यही से श्रीदेवी और माधुरी के बीच प्रतियोगिता शुरू हो गई। 
 
बहरहाल कुछ सालों में माधुरी ने श्रीदेवी को पछाड़ दिया। उनके नाम पर फिल्में चलने लगीं और फिल्म निर्माता उन्हें मुंह मांगी रकम देने लगे। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे माधुरी के साथ काम करना चाहते थे। 
 
उसी दौर में सूरज बड़जात्या ने माधुरी दीक्षित को फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए साइन किया। उसमें हीरो के रूप में सलमान खान चुने जा चुके थे। 
 
कहा जाता है कि माधुरी को सलमान से ज्यादा फीस मिली। माधुरी को यह फिल्म करने के बदले में दो करोड़ सत्तर लाख रुपये मिले जो सलमान को मिली रकम से कहीं ज्यादा थे। 
 
सूरज का माधुरी को साइन करने का फैसला एकदम सही साबित हुआ। हम आपके हैं कौन माधुरी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More