Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2015 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2015

समय ताम्रकर

सलमान खान 
2015 सलमान खान के लिए खुशियां लेकर आया। अदालत में चल रहे एक मामले से उन्हें मुक्ति मिल गई तो दूसरी ओर उन्होंने अपने करियर की बुलंदियों को छूआ। 'बजरंगी भाईजान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। 300 करोड़ क्लब में उन्हें एंट्री मिल गई। दूसरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को सफलता अपेक्षा से कम मिली, लेकिन ये सलमान का ही कमाल था कि वे इतनी कमजोर फिल्म को भी दो सौ करोड़ के पार ले गए। और हां, शाहरुख से उनकी दोस्ती और मजूबत हो गई। रिलीज : 2  (बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

शाहरुख खान 
बॉलीवुड 2015
वर्ष के आखिर में शाहरुख खान 'दिलवाले' लेकर हाजिर हुए। 'दिलवाले' सिनेमाघरों में चल रही है और यह कहां तक पहुंचती है, फिलहाल बताना मुश्किल है। 
रिलीज : 1 (दिलवाले)
ब्लॉकबस्टर : 
सुपरहिट : 
हिट : 
औसत : 
फ्लॉप : 

अजय देवगन 
'हे ब्रो' में चंद सेकंड के लिए नजर आने वाले अजय देवगन की बतौर हीरो 'दृश्यम' रिलीज हुई। फिल्म बेहतरीन थी, लेकिन 'बजरंगी भाईजान' के साए में छिप गई। यदि रिलीज टाइमिंग सही होता तो बड़ी हिट साबित होती। फिर भी अजय अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। 
बॉलीवुड 2015
रिलीज : 1 (दृश्यम)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1 
फ्लॉप : 0

अक्षय कुमार 
बॉलीवुड 2015
क्या अक्षय कुमार नामक सितारे की चमक फीकी पड़ने लगी है? ये प्रश्न उठना स्वाभाविक है क्योंकि इस वर्ष अक्षय ने अलग-अलग तरह की चार फिल्में की, लेकिन फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बेबी जैसी बेहतरीन फिल्म को अक्षय सफलता नहीं दिला सके। क्या वजह है? अक्षय को ही इसका जवाब खोजना चाहिए। कुल मिलाकर खिलाड़ी कुमार का खेल इस साल नहीं चला। सिर्फ 'गब्बर इज़ बैक' औसत रही। 
रिलीज : 4 (बेबी, गब्बर इज़ बैक, ब्रदर्स, सिंह इज़ ब्लिंग)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0 
हिट : 0 
औसत : 1 
फ्लॉप : 3 

वरूण धवन
बॉलीवुड 2015
2015 में तो वरूण छा गए। ऐसी अदाकारी दिखाई और सफलता हासिल की कि चुटकियों में वे अपने समकालीन सितारों से आगे निकल गए। 'बदलापुर' में दिखा दिया कि बंदे को एक्टिंग आती है। 'एबीसीडी 2' को सौ करोड़ क्लब में एंट्री दिलाकर दिखा दिया कि वे स्टार भी हैं। दिलवाले का परिणाम आना बाकी है। 
रिलीज : 3 (बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 2
औसत : 0  
फ्लॉप : 0 

रणबीर कपूर 
बॉलीवुड 2015
कपूर खानदान के इस चिराग की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है, लेकिन उनके द्वारा चुनी गई फिल्मों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह वर्ष रणबीर जल्दी ही भूला देना चाहेंगे। तीनों फिल्में टिकट खिड़की पर असफल रही। 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी महंगी फिल्म के बुरी तरह असफल होने से बॉलीवुड थर्रा उठा। 'रॉय' क्यों की? ये सवाल आज भी रणबीर के फैंस पूछ रहे हैं। 'तमाशा' अच्‍छी फिल्म थी, लेकिन बजट ले डूबा। उम्मीद है कि अगला वर्ष रणबीर के लिए सफलता लेकर आएगा। 
रिलीज : 3 (रॉय, बॉम्बे वेलवेट, तमाशा)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 3

रणवीर सिंह
बॉलीवुड 2015
अभिनेता के रूप में रणवीर सिंह दिन पर दिन मंजते जा रहे हैं। 'दिल धड़कने दो' में उनकी ऊर्जा देखने लायक थी तो 'बाजीराव मस्तानी' में उनका अभिनय देख उन आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया जो कहते थे कि रणवीर अभिनय करना नहीं जानते। 'दिल धड़कने दो' कमाल नहीं दिखा पाई तो 'बाजीराव' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। 
रिलीज : 2 (दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1 

अमिताभ बच्चन 
बॉलीवुड 2015
ढेर सारी फिल्में और किरदार अभिनीत करने के बावजूद अभी भी नए-नए रूप में उनके अंदर का एक्टर बाहर आता है और हैरत होती है कि इस इंसान के अंदर गजब की प्रतिभा छिपी है। 'पीकू' में तो अमिताभ ने कमाल का अभिनय किया। शमिताभ में भी उनकी अदाकारी देखने लायक थी। 
रिलीज : 2 (शमिताभ, पीकू) 
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 1
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

सिद्धार्थ मल्होत्रा 
'ब्रदर्स' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खूब पसीना बहाया, लेकिन काम न आया। फिल्म ठंडी रही। सिद्धार्थ का इसमें दोष नहीं है क्योंकि अक्षय ही फिल्म को नहीं बचा पाए। 
बॉलीवुड 2015
रिलीज : 1  (ब्रदर्स)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1 

इमरान हाशमी 
बॉलीवुड 2015
इमरान हाशमी तेजी से पीछे होते जा रहे हैं और युवा अभिनेता उनसे आगे निकलते जा रहे हैं। अपनी छवि बदलने के चक्कर में 'सीरियल किसर' कही के नहीं रहे। 'मिस्टर एक्स' और 'हमारी अधूरी कहानी' कब आई और कब गई, पता ही नहीं चला। 
रिलीज : 2 (मिस्टर एक्स, हमारी अधूरी कहानी)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 2

सैफ अली खान 
बॉलीवुड 2015
छोटे नवाब ने आखिरी हिट कब दी थी? इसका जवाब सोचने में उन्हें भी दिमाग पर जोर डालना होगा। चमक फीकी होती जा रही है। 'फैंटम' अच्छी फिल्म थी, ऐसा लोगों का कहना है, लेकिन साथ में वे ये भी कहते हैं कि सैफ अली के कारण ही फ्लॉप हुई क्योंकि 'हीरो' कमजोर था। क्या सैफ अब सेफ नहीं रहे?  
रिलीज : 1 (फैंटम)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

शाहिद कपूर 
बॉलीवुड 2015
तमाम लड़कियों से रोमांस करने के बाद शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से विवाह रचाकर घर बसा लिया, लेकिन फ्लॉप फिल्मों की रफ्तार को वे रोक नहीं पाए। बड़ी उम्मीदों से उन्होंने 'शानदार' की थी, ‍बॉक्स ऑफिस पर फिल्म टांय-टाय फिस्स साबित हुई। 
रिलीज : 1 (शानदार)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

अर्जुन कपूर 
बॉलीवुड 2015
वर्ष की शुरुआत में 'तेवर' के साथ अर्जुन हाजिर हुए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये तेवर नरम पड़ गए। 'तेवर' के जरिये वे सलमान खान बनने के लिए निकले और औंधे मुंह गिरे। 
रिलीज : 1 (तेवर)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

इरफान खान 
बॉलीवुड 2015
इरफान खान कलाकार तो बहुत बड़े हैं अब छोटे स्टार भी बन चुके हैं। दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन अब उनके अपोजिट काम करने लगी हैं।
रिलीज : 3 (पीकू, तलवार, जज़्बा)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 1 
औसत : 1  
फ्लॉप : 1

जॉन अब्राहम 
बॉलीवुड 2015
लंबे समय बाद जॉन अब्राहम 'वेलकम बैक' के जरिये बड़े परदे पर दिखाई दिए, लेकिन दर्शकों ने फिल्म का वैसा स्वागत नहीं किया। फिल्म को महंगी लागत ले डूबी। 
रिलीज : 1 (वेलकम बैक)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

फरहान अख्तर
बॉलीवुड 2015
फरहान को न निर्माता के रूप में कामयाबी मिली न हीरो के रूप में। बतौर निर्माता बनाई गई 'बंगिस्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। दूसरी ओर दिल धड़कने दो भी असफल रही। 
रिलीज : 1 (दिल धड़कने दो)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0  
हिट : 0
औसत : 0  
फ्लॉप : 1

आमिर खान 
बॉलीवुड 2015
आमिर खान 2015 में स्क्रीन पर तो नहीं दिखाई दिए, लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनी गई। 'दिल धड़कने दो' में उन्होंने प्लूटो मेहरा नामक कुत्ते को अपनी आवाज दी जिसका फिल्म में एक अहम रोल था। असहिष्णुता वाले मुद्दे को लेकर जरूर वे सुर्खियों में रहे। 

रितिक रोशन
बॉलीवुड 2015
पता नहीं रितिक रोशन इतनी कम फिल्में क्यों करते हैं? 2015 में एक भी फिल्म में वे नजर नहीं आए। अब उन्होंने अपने काम की रफ्तार बढ़ाई है। 2016 में दो फिल्में रिलीज हो सकती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi