Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2015 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2015

समय ताम्रकर

कैटरीना कैफ 
फिल्मों में कैटरीना का मन नहीं लग रहा है। वे तो रणबीर के साथ शादी कर घर बसाना चाहती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। जैसे ही सब ठीक लगता है अचानक ब्रेक-अप होने की बातें सामने आने लगती हैं। कुल मिलाकर एक फिल्म कैटरीना की 2015 में प्रदर्शित हुई और यह खास हलचल नहीं मचा पाई। 
रिलीज : 1  (फैंटम)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1 

प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड 2015
प्रियंका का मन बॉलीवुड में कम लग रहा है। क्वांटिको नामक अमेरिकन टीवी सीरिज में वे व्यस्त हैं और समय मिलने पर भारत उनका आना होता है। वे बेहतरीन अभिनेत्री हैं और दर्शक उन्हें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। इस वर्ष प्रियंका की दो फिल्में रिलीज हुईं, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी। दोनों फिल्मों में उनका रोल हट कर था। फिलहाल बाजीराव मस्तानी का बॉक्स ऑफिस परिणाम आना शेष है। 
रिलीज : 2  (दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड 2015
दीपिका पादुकोण का अभिनय लगातार बेहतरीन होता जा रहा है। 'पीकू' में अमिताभ बच्चन और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। दूसरी ओर 'बाजीराव मस्तानी' में न केवल वे खूबसूरत लगीं बल्कि इश्क में दीवानी मस्तानी की अदाकारी उन्होंने ऐसी निभाई कि उनका अभिनय दर्शकों को छू गया। 
रिलीज : 3  (पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0
फ्लॉप : 1

करीना कपूर 
बॉलीवुड 2015
करीना कपूर अब वैसी फिल्में करती हैं जिनमें कम मेहनत में बेहतर परिणाम की उम्मीद हो। इसीलिए वे बड़े सितारों के साथ काम करना पसंद करती हैं। मुख्य भूमिका में उनकी केवल 'बजरंगी भाईजान' ही रिलीज हुई जबकि 'ब्रदर्स' में उन्होंने 'मेरा नाम मैरी है' पर मादक नृत्य कर दर्शकों को घायल कर दिया और 'गब्बर इज़ बैक' में कैमियो किया। 
रिलीज : 1  (बजरंगी भाईजान)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

कंगना रनौट 
बॉलीवुड 2015
भले ही कंगना की दो अन्य फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हों, लेकिन 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उन्होंने ऐसा कमाल का अभिनय किया कि आम दर्शक से लेकर तो फिल्म क्रिटिक तक दंग रह गए। लगा ही नहीं कि इन दोहरी भूमिकाओं को एक ही अभिनेत्री ने निभाया है। निर्देशक अच्छा मिल जाए तो कंगना कमाल कर देती हैं। 
रिलीज : 3  (तनु वेड्स मनु, आई लव एनवाय, कट्टी बट्टी)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 2

सोनाक्षी सिन्हा 
बॉलीवुड 2015
सोनाक्षी सिन्हा वर्ष 2015 में गायब सी रहीं। वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 'तेवर' दिखाने की कोशिश की, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। 'ऑल इज़ वेल' में उन्होंने एक गाना किया। चर्चाओं से भी वे दूर रहीं। 
रिलीज : 1 (तेवर)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 1

श्रद्धा कपूर 
बॉलीवुड 2015
लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धा कपूर ने हिट फिल्म दी। एबीसीडी 2 में उनकी जोड़ी वरूण धवन के साथ थी और इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया। 
रिलीज : 1  (एबीसीडी 2)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 1  
औसत : 0
फ्लॉप : 0

आलिया भट्ट 
बॉलीवुड 2015
युवाओं की पसंद आलिया भट्ट की कुल एक फिल्म इस साल रिलीज हुई और वो भी शानदार नहीं रही। अपने पसंदीदा हीरो शाहिद कपूर के साथ 'शानदार' आलिया ने की, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिटी। 
रिलीज : 1  (शानदार)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 1

सनी लियोन 
बॉलीवुड 2015
सनी लियोन की फिल्में भले ही खास नहीं कर पाई हों, लेकिन डिमांड में बनी हुई हैं। गूगल पर तो वे सबसे ज्यादा खोजी जाती हैं। बड़े-बड़े नेता और अभिनेता उनसे पीछे हैं। 
रिलीज : 2 (एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 1
फ्लॉप : 1

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड 2015
ऐश्वर्या के फैंस बेसब्री से उनकी वापसी कर रहे थे और इस साल उनकी फिल्म 'जज़्बा' रिलीज हुई, लेकिन फिल्म पसंद नहीं आई। ऐश्वर्या तो खूबसूरत लगीं, लेकिन फिल्म वैसी नहीं थी। 
रिलीज : 1  (जज़्बा)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 1

अनुष्का शर्मा 
बॉलीवुड 2015
एनएच 10 फिल्म को अनुष्का ने अपने बलबूते पर हिट कराया। न केवल फिल्म में अभिनय किया बल्कि प्रोड्यूस भी किया। बॉम्बे वेलवेट के लिए अनुष्का ने खूब पसीना बहाया, लेकिन यह फिल्म वर्ष की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। कुल मिलाकर मिलाजुला रहा अनुष्का के लिए वर्ष 2015। 
रिलीज : 3 (एनएच 10)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 1  
औसत : 0
फ्लॉप : 2 

जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड 2015
पिछले साल 'किक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली जैकलीन फर्नांडिस के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं रहा। फ्लॉप फिल्मों की हैटट्रिक लगा दी जैकलीन ने। 
रिलीज : 3 (रॉय, बंगिस्तान, ब्रदर्स)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 3

सोनम कपूर 
बॉलीवुड 2015
सोनम कपूर का पूरा साल सलमान खान के परिवार के साथ बीता। अरबाज खान की 'डॉली की डोली' में वे हीरोइन थीं तो 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की हीरोइन। थोड़ा समय मिल गया तो रितिक रोशन के साथ 'धीरे धीरे' नामक एक म्युजिक वीडियो कर लिया। 
रिलीज : 2 (डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 1  
औसत : 0
फ्लॉप : 1 

विद्या बालन 
बॉलीवुड 2015
बतौर हीरोइन विद्या बालन का करियर आखिरी पड़ाव पर आ गया है। अब फिल्मों में उनका मन कम ही लगता है। एक फिल्म रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप रही। 
रिलीज : 1  (हमारी अधूरी कहानी)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 1
 

बिपाशा बसु
बॉलीवुड 2015
क्या मान लिया जाए कि बिपाशा बसु का करियर खत्म हो गया है? कारण तो ऐसे ही हैं। अब तो फिल्म मिलना भी बंद हो गई है। बिपाशा सिर्फ अपने 'खास' दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताती ‍घूम रही हैं। फुर्सत जो है। इस साल केवल एक फिल्म में नजर आईं बिपाशा और वो भी फ्लॉप। 
रिलीज : 1  (अलोन)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 1

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi