Hanuman Chalisa
✕

गोलमाल अगेन के बारे में तब्बू की गोलमाल बातें

Webdunia
'गोलमाल' की खासियत?
मेरा कॉमिक रोल नहीं है, वो सीरियस और शांत है। 
 
कैसा रहा शूट?
मेरे लिए एक ब्रेक के जैसा था, जो काफी अलग माहौल था। बाकी लोग हंसाते हुए नजर आएंगे। माहौल ऐसा है कि आप खुद हंसने लगते हैं। 
 
'गोलमाल' करते वक्त मजा आया?
मुझे बहुत मजा आया। वक्त के हिसाब से ही फिल्मों का चयन करती हूं। 
 
बाकी कलाकारों के साथ?
इन सभी एक्टर्स को मैं कई सालों से जानती हूं। मैं पहले दिन से ही इन सभी के साथ कम्फर्टेबल थी। बहुत फन था।


 
अजय देवगन के साथ काम करना कैसा रहा?
अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है, सीधे चेहरे से बहुत-सी बातें कह जाते हैं। 
 
आपकी पसंदीदा कॉमेडी फिल्में?
पुरानी वाली 'गोलमाल', 'अंगूर', 'जाने भी दो यारों', 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्में। 
 
फिल्मों का चयन कैसे करती हैं?
मैं हमेशा कुछ नया करना चाहती हूं, जहां किरदार को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े। जो फिल्में मैं पहले करती थीं, अभी वो ट्रेंड बन गया है। मैं सिनेमा को सब्जेक्ट की तरह नहीं देखती। अपने किरदार को छोड़कर मुझे फिल्म में और किसी चीज में इंट्रेस्ट नहीं होता। 
 
बायोपिक का दौर है?
मैं सिर्फ करने के लिए बायोपिक नहीं करूंगी। ट्रेंड वाली चीजों से मैं दूर भागती हूं। कोई ऐसा किरदार जो मुझे प्रेरित करेगा, तो मैं करूंगी। 
 
एक और फिल्म इसके बाद अजय देवगन के साथ करने वाली हैं?
हां, वो अलग फिल्म है, उसके बारे में बाद में बात करूंगी। 
 
आप लिखती भी रहती हैं?
हां अक्सर लिखती हूं, उसे पब्लिश करने का कभी नहीं सोचा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख