Hanuman Chalisa
✕

अजय देवगन को अब अंकल नहीं कह सकता हूं: कुणाल खेमू

रूना आशीष
कुणाल खेमू का हाल ही में पापा बनना और गोलमाल अगेन का सुपरहिट होना उनके लिए एक साथ दो-दो लॉटरी लगने जैसा है। उनसे बात कर रही हैं 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष।
 
फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भूतों की बातें हो रही हैं। आपको भूतों पर विश्वास है?
हां है। हम काफी बार मुकेश मिल में शूट करते हैं तो कहते हैं कि वहां भूत होते हैं। फिर वसई फोर्ट के बारे में भी कहते हैं कि वहां सिर्फ दिन में ही शूट होता है, रात में वहां भूतों के किस्से सुने हैं। फिर एक ट्रेन के बारे में भी कहते हैं कि रात को उस ट्रेन में भायंदर से कोई शख्स चढ़ता है और वो नयगांव क्रीक में कूद जाता है। ये कई कहानियां सुनी हैं मैंने।
 
'गोलमाल अगेन' आपकी पेंशन प्लान का हिस्सा है?
हंसते हुए, हम सबकी पेंशन प्लान का हिस्सा है। हम कोई भी गड़बड़ कर लें, हम हर दो ढाई साल में एक तो 'गोलमाल' कर ही लेंगे। मैं तीसरी 'गोलमाल' से फिल्म के साथ जुड़ा हूं। अष्टविनायक के साथ मैंने पहले भी फिल्में की थीं। तो उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि इसमें हम एक ही नया कैरेक्टर ला रहे हैं और हम चाहते हैं कि वो आप करें। मैं तो सोचने लगा कि वैसे ही इतने सारे कैरेक्टर्स हैं इसमें, तो मैं अकेले क्या कर लूंगा? मैं जब मीटिंग लिए भी पहुंचा तो मुझे इतना आश्चर्य हुआ कि वो तो मीटिंग नहीं बल्कि नरेशन था।
 
कैसा रहा तीसरी और चौथी 'गोलमाल' का सफर?
लेखक साजिद फरहाद ने ऐसी कहानी सुनाई कि मैं तो खुश हो गया था कि कैसे इतने सारे कैरेक्टर्स के बीच में मुझे भी सही जगह मिली। ये सिर्फ गोपाल की ही कहानी चल रही है, ऐसा नहीं था कि फिर बीच में से कहीं लकी भी आ जाए। वो इन पांचों लोगों की कहानी थी। जब मुझे कहानी सुनने में इतना मजा आया तो मुझे शूट करने में कितना मजा आया होगा? आप बस सोचकर देखिए। तो जब बात हुई कि 'गोलमाल 4' बननी है तो हमने कहा तो बनाओ। वैसे भी नरेशन सुनना तो बहाना था। हमें तो फिर से एकसाथ मिलना था। वैसे भी रोहित पर इतना भरोसा है।
 
सेट का माहौल कैसा था?
सब कहते हैं कि फलां फिल्म में सेट पर एक हैप्पी फैमिली जैसा माहौल था। लेकिन सच में ऐसा हुआ है इस फिल्म के साथ। हम तो एकसाथ शूट करने की बात को लेकर ही बड़े एक्साइटेड थे। शूट के दौरान हम एकसाथ ही बैठते थे। कोई वैनिटी में नहीं जाता था। वरना दो शॉटों के बीच की सेटिंग के दौरान कुछ घंटे भी लग सकते हैं। कभी कोई मस्ती होती थी। खाना साथ में खा रहे हैं और हैदराबाद की शूटिंग के बाद जब हम लोग पैकअप कर लेते तो सब लोग मिलकर वर्कआउट करते थे। कभी वॉलीबॉल खेलते। हमारी यूनिट कम से कम 350 लोगों की तो होती है। जब फिल्म खत्म होती है तो खुशी होती है कि चलो अब देखें कि कैसी फिल्म बनकर आई है। लेकिन थोड़ा दुख भी होता है कि अब अलग हो जाएंगे। इसीलिए सब इंतजार कर रहे थे कि कब नई 'गोलमाल' शुरू होगी।
 
कहते हैं घर में बेटी आई है यानी लक्ष्मी आई है?
मैं बहुत खुश हूं कि घर में एक बच्चा आया है। वो मेरी प्यारी बेटी है और वो बहुत स्वस्थ है। मेरे लिए इतना ही काफी है। मैं कभी किसी रिश्ते पर बोझ या दबाव नहीं डालता कि वो आई है तो किस्मत खुलने वाली है। मेरा बच्चा मेरे सरआंखों पर है।
 
आपने 'जख्म' जैसी फिल्म में अजय देवगन के बचपन का रोल किया था और अब सह-कलाकार हैं उनके?
बड़ी ऑकवर्ड की स्थिति हो जाती है मेरे साथ। मैं जब इन लोगों से पहले मिला था तो बहुत अजीब भी लगा था। बचपन में जब इनके साथ काम किया था तो मैं 'अंकल' कहता था, जैसे 'अजय अंकल' लेकिन अब तो 'अंकल' नहीं कह सकता हूं ना! उनके लिए भी यही बात हुई कि अब इसको क्या बोलूं? लेकिन वो सिर्फ शुरुआती दौर था। बाद में सब ठीक हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख