Hanuman Chalisa

कियारा आडवाणी ने रखी अग्निवीर पर अपनी राय

रूना आशीष
मंगलवार, 21 जून 2022 (12:59 IST)
जुग जुग जियो के प्रमोशन के दौरान वेबदुनिया ने खासतौर पर से कियारा आडवाणी से जानना चाहा कि वह हाल ही में सरकार द्वारा लागू किए गए अग्निवीर विषय पर क्या सोचती हैं? कियारा ने जवाब दिया- "अगर किसी भी शख्स के दिल से बात निकलती है कि उसे भारतीय सेना ज्वाइन करनी है तो उसे बिल्कुल बढ़ावा मिलना ही चाहिए और वैसे भी भारतीय सेना में जाने का अगर मन कर रहा है तो बिल्कुल जाना चाहिए। फिर ऐसा भी नहीं है कि हर कोई चुन लिया जाए। चयन प्रक्रिया इतनी ज्यादा कठिन है कि बहुत कम लोग पास कर पाते हैं। लेकिन अगर आप चुन लिए गए हैं तो मेरे हिसाब से आप अपनी जिंदगी का बहुत सुंदर निर्णय ले रहे हैं और वैसे भी भारतीय सेना में काम करना यानी कि एकदम निस्वार्थ भाव से अपने आपको अपने देश के लिए सौंप देना है। मैं अपने आसपास की युवाओं को अग्निवीर जैसे कांसेप्ट के बारे में बताना चाहूंगी और उन्हें जाने के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए।'' 
 
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कियारा कहती हैं- "मैंने जब शेरशाह जैसी फिल्म की थी तो उस दौरान असली सैनिकों से मिली थी। उनके परिवारों से मिली थी। मुझे उनसे मिलकर बड़ी खुशी महसूस होती थी। एक बात मैंने हमेशा पाई है कि जितनी भी सैनिक होते हैं इनके दिल से निकलता है कि उन्हें अपने आपको देश के लिए न्यौछावर करना है। उन्हें दिल से लगता है कि उन्हें भारतीय सेना को ज्वाइन करना है। आप अगर भारतीय सेना ज्वाइन करते हैं तो देश भी आप पर गर्व करेगा। हम भी आप पर गर्व करेंगे। आपका यह काम लंबे समय तक याद रखा जाता रहेगा।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

IMDb पर छाया 'सपने वर्सेज एवरीवन 2', TVF ने फिर साबित की कंटेंट की ताकत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख