dharma sangrah
✕

मुझे कोई ऐसे रोल ही नहीं देता : कल्कि कोचलिन

रूना आशीष
अमेजन प्राइम पर हाल ही में एक वेब सीरीज को लॉन्च किया गया है। नाम है- 'मेड इन हेवन'। सीरीज में कल्कि कोचलिन, सोबिता धुलीपाला, जिम सरभ और शशांक अरोड़ा काम कर रहे हैं। शो के बारे में बताते हुए कल्कि ने 'वेबदुनिया' तो बताया कि मेरा नाम इस शो में फाएजा है, जो हाल ही में एक बहुत ही दु:खद समय से गुजरी है, जहां उसका पति उस पर अत्याचार करता है और बड़ी हिम्मत जुटाकर वो शादी से बाहर आ सकी है और डाइवोर्स ले रही है। उसका एक बॉयफ्रेंड भी बना है।


आपने हाल ही में कहा था कि आप फिल्मों का एक बहुत ही छोटा-सा हिस्सा हैं?
हां, मैंने ऐसा किसी एक फिल्म से जुड़ी बात पर कहा था कि सिर्फ दिखाई देता है कि फिल्म है तो एक्टर और एक्ट्रेस सब कुछ हैं लेकिन सच तो ये है कि हमारे और निर्माता-निर्देशक के अलावा बहुत सारे लोग हैं, जो हमारे करियर को संवारने या बनाने की जिम्मेदारी निभाते हैं चाहे वो एडिटर हो या सिनेमैटोग्राफर या मार्केटिंग वाले ही क्यों न हों। हम अकेले एक फिल्म में तब तक कुछ नहीं कर सकते, जब तक कि ये लोग साथ में न हों।

कभी आपको आम बॉलीवुड मसाला फिल्म करने की इच्छा नहीं होती?
मुझे कोई ऐसे रोल ही नहीं देता। कभी तो हो कि मैं फिल्म में हीरो या किसी विलेन की पिटाई न कर रही हूं। मुझे भी आम लड़कियों या हीरोइनों की तरह फिल्म के अंत में हीरो मिल जाए। कोई तो मुझे भी कियी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में ले ले।

इस सीरीज में चार निर्देशकों ने अलग-अलग एपिसोड निर्देशित किए हैं। कैसा रहा ये सफर?
इस सीरीज को अलंकृता श्रीवास्तव, जोया अख्तर, नित्यता मेहरा और प्रशांत नायर ने मिलकर निर्देशित किया है। शायद मैं अकेली ऐसी एक्टर थी जिसने एक दिन में चारों के साथ काम किया। एक एपिसोड के लिए एक सेट पर गई फिर दूसरा और तीसरा फिर चौथा। सब एक दिन में करने पड़े, क्योंकि मेरे पहले से कुछ काम थे जिन्हें मैं संभालते हुए ये सीरीज कर रही थी। चारों का अपना तरीका था।

अलंकृता को हर एंगल से शॉट चाहिए होता है। नित्या का मानना है कि एक्टर को अपने हिसाब से काम करने दो। वहीं जोया को मालूम होता है कि कहां डायलॉग लेते समय रुकना है और कितने देर का पॉज देना है जबकि प्रशांत आपके पास 3 पेज के डायलॉग लेकर आएगा और फिर बोलेगा कि पूरा पढ़ लो। डायलॉग कुछ भी हो तो चलेगा, बस फील करके बोलना।

इसी शो में काम करने वाली एक और अभिनेत्री शिवानी रघुवंशी का कहना है कि जब मैं शूट कर रही थी तो सबसे अच्छी उनके लिए ये रही कि मैं इसके पहले भी शशांक अरोरा के साथ फिल्म 'तितली' में काम कर चुकी हूं, तो जब भी मेरे और शशांक के सीन होते थे तो मुझे मालूम होता था कि वो कब रुकने वाला है और कह नया डायलॉग बोलेगा।
साथ ही शिवानी का कहना है कि जब मैं शूट शुरू करने के पहले एक पार्टी में कल्कि से मिली तो मैं अपने आपे में ही नहीं थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि कल्कि के साथ काम करने वाली हूं। वैसे भी मैं इस इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैंने चुपके से इनकी फोटो खींचकर अपने भाई को भेज दी थी और उससे कहा कि मैं इनके साथ काम करने वाली हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'जहां राम का नाम, वहां हर शुरुआत शुभ', 'नई नवेली' की रिलीज़ से पहले अयोध्या में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगी यामी गौतम

आयुष्मान खुराना ने बताया 'उड़ता तीर' को खास बनाने वाला फैक्टर, बोले- कहानी में आते हैं नए ट्विस्ट

'रामायण' से जटायु की पहली झलक आई सामने, अनुपम खेर की आवाज में गूंजेगा धर्म और साहस का संदेश

21 साल बाद फिर मचेगी हंसी की धूम! 'खोसला का घोसला 2' की नई रिलीज डेट आई सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख