biodatamaker

मेरे गानों पर डांस कर बड़ा हुआ है टाइगर श्रॉफ

रूना आशीष
"जब टाइगर मुझसे पहली बार मिल रहा था तो मैं उसकी आंखें पढ़ कर ही समझ गया था कि उसके दिल में मेरे लिए बहुत सारी इज़्ज़त है। वह एक ऐसा शख्स है जिसे डांस और इससे जुड़ी सारी बातें बहुत पसंद है। जब मैं फिल्म के लिए उससे मिला तो मुझे समझ में आ गया था कि वह मेरे गानों पर डांस करके बड़ा हुआ है।" ये कहना है बागी 2 के निर्देशक अहमद खान का। 
 
अहमद आगे बताते हैं ''मैं कुछ दिनों से सोच रहा था कि मैं फिल्म एक बार फिर से डायरेक्ट करूं, तब टाइगर ने ही मुझसे  पूछा आप कोई फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं क्या.. आपको बता दूं कि साजिद नाडियाडवाला और मैं बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं, तो साजिद ने एक दिन पूछा कि फिल्म डायरेक्ट करोगे? मैंने हां कहा तो वे बोले कि थोड़ा रूक जाओ। मैं ही कोई फिल्म दूंगा। तीन या चार महीने बाद फिर बागी 2 फाइनल हो गई।'' 
 
आपकी और टाइगर की ट्यूनिंग कैसी रही? 
टाइगर तो अभी मिला,  मैं तो जग्गू दादा का साथ रह चुका हूं। 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर आते थे, तब मेरे बाल बहुत सिल्की हुआ करते थे, तो वे मेरे बालों में पानी लगा कर मुझे एक दम चम्पू बना देते थे। फिर रंगीला में तो मेरे साथ में ही काम करने का मौका मिल गया। 


 
'एक दो तीन गाने' को फिर लोगों के सामने ला रहे हैं। 
"जब ' एक दो तीन' गाने का टीज़र आया था तो मुझे उसी दिन 'तेज़ाब' के निर्देशक एन. चंद्रा ने फोन लगाया था। मैं तो सोच भी नहीं सकता था कि ऐसा भी हो सकता है मेरे साथ। वे बोले एकदम आजकल के ज़माने का गाना बना दिया है इस गाने को तूने। इतने सारे लोग, ऐसी कॉस्ट्यूम, जैकलीन का डांस। आज के लोगों की पसंद के लायक है। है."
 
इस गाने को लेकर आपने सरोज खान से भी बात की थी? 
सरोज जी का ये गाना उनके लिए भी दिल के बहुत करीब है। हो सकता है कि उन्हें अपना ये गाना किसी और को देने में कुछ हिचकिचाहट भी हुई हो। मैं तो ये भी चाहता था कि वे सेट पर खुद आए और इस गानो को फिर बनता देखें, हमारी मदद करें, लेकिन इस उम्र में उनसे सेट पर आने और काम करने की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा।  
 
आप बहुत सालों से इस इंडस्ट्री में हैं। कोई अंतर देखते हैं? 
समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके और भावनात्मक रिश्तों में काफी बदलाव आ गया है। मैंने काम के मामले में खुद को समय के हिसाब से बदला है। मैंने अपने साथ के कई लोगों को देखा है, जो कभी बदले ही नहीं और वह आज के ज़माने की जमकर बुराई करते हैं। पहले लोग झूठ की दुनिया में जीते थे। आज सोशल मीडिया और यूट्यूब के जमाने में सब साफ है। आज दर्शकों को कुछ अच्छा नहीं लगता तो वह नहीं देखते हैं और बुरा लगता है तो सोशल मीडिया पर लिख देते हैं, इस वजह से झूठी तारीफ वाला समय चला गया। पहले लोग अपने 10 से 12 करीबी लोगों को अपनी फिल्म की पहली झलक दिखाते थे और करीबी लोग बुराई तो करते नहीं थे। 
 
अहमद खान की फिल्म बागी 2 तीस मार्च को रिलीज़ हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख