shiv chalisa

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अजय देवगन से विशेष बातचीत

रूना आशीष
"मैं अपनी ज़िंदगी मे बहुत सी औरतों के साथ ही रहा हूं और हमेशा घिरा रहा हूं। अब आप इसका गलत मतलब मत निकाल लेना। मैं कहना चाहता हूं कि मेरे ज़िंदगी में मेरी मां, मेरी बहनें, पत्नी काजोल और बेटी, इतनी सारी महिलाएं रही हैं कि मैं बता नहीं सकता। सभी मेरे लिए बहुत खास हैं।"
 
अजय देवगन से जब वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सवाल पूछे तो अजय ने कुछ इस अंदाज़ में सवालों का जवाब दिया। 
 
अजय आगे बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए मनाया जाता है। ये वो दिन है जब मर्दों को बताया जाता है कि सदियां बीत गई हैं और बेहतर होगा कि तुम लोग ये मान लो कि महिलाएं आपके बराबर हैं या आपसे ज़्यादा मज़बूत हैं। महिलाओं को कुछ याद दिलाने की ज़रूरत नहीं है। उन्हें सब मालूम है।"
 
आपकी पत्नी काजोल की क्या खास बात है जो आपको बहुत अच्छी लगती है?
बहुत सारी हैं, एक बात नहीं बता सकता। हां, वे हमेशा हंसती रहती हैं और यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है। 
 
आपकी बेटी इन दिनों क्या कर रही है?
वह इन दिनों सिंगापुर में हैं। पढ़ाई कर रही हैं। वहां उसने अच्छे दोस्त बना लिए हैं। वह तो होली पर भी घर नहीं आई। वहीं  अपने कॉलेज में ही दोस्तों के साथ होली मनाई। 
 
आप देश की महिलाओं में कोई बदलाव देखना चाहते हैं? 
नहीं, वे बड़ी सशक्त हो चुकी हैं। मुझे तो आपसे भी डर लगता है कि कहीं मैंने कोई उल्टा-सीधा जवाब दे दिया तो आप ही मुझे मार दोगी... महिलाएं हमसे हर मामले में आगे हैं। 
 
अजय देवगन की फिल्म रेड 16 मार्च रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं जो इसके पहले 'आमिर' और 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मनमोहन देसाई: वह फिल्मकार जिसने बॉलीवुड को 'इंटरटेनर नंबर वन' का मतलब सिखाया

लंदन में सड़क हादसे का शिकार हुए सिंगर मंज मुसिक, जी सिने अवार्ड्स 2026 में करने वाले थे परफॉर्म

परिवार संग दुबई में फंसा यह साउथ स्टार, वीडियो शेयर कर दिखाया आसमान में मिसाइलों का तांडव

मिसाइल हमलों के बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से मांगी मदद

'वाराणसी' की शूटिंग में लगे 14 महीने, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कब पूरी होगी एसएस राजामौली की मेगा फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख