Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 (16:46 IST)
Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 (16:57 IST)
साल 2022 में कई वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। कई ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज भी 2022 में रिलीज हुई। देखिए 2022 में रिलीज हुई टॉप 10 हिंदी वेब सीरीज, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
रॉकेट बॉयज़
साइंस पर बेस्ड इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई।
फोर मोर शॉट्स सीजन 3
फोर मोर शॉट्स का तीसरा सीजन भी काफी धमाकेदार रहा। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।
पंचायत 2
पहले सीजन की तरह पंचायत 2 को भी काफी प्यार मिला। इस सीरीज एक गांव और पंचायत की कहानी दिखाई गई है।
मुखबिर
यह सीरीज एक सीक्रेट एजेंट की कहानी को बयां करती है। यह सीरीज जी5 पर रिलीज हुई।
तनाव
यह सीरीज कश्मीर मुद्दे पर आधारित है। यह इजराइली थ्रिलर फिल्म 'फोडा' का अडेप्टेशन है।
आश्रम 3
आश्रम 3 अपने पिछले दो सीजन की तरह ही धमाकेदार रही। इस सीजन में भी बाबा निराला के कारनामों को दिखाया गया है।
गुल्लक सीज़न 3
गुल्लक सीजन 3 मध्यवर्गीय परिवार की समस्याओं से संबंधित है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई।
ब्रीद- इन टू द शैडोज सीजन 2
अभिषेक बच्चन की इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी धमाकेदार रहा है।
खाकी द बिहार चैप्टर
य सीरीज आईपीएस अमित लोढ़ा की किताब 'बिहार डायरीज' पर आधारित है।
ह्यूमन
यह एक मेडिकल थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में मेडिकल क्षेत्र में घर रहे घोटालों को दिखाया गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
WD Entertainment Desk
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 (16:46 IST)
Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 (16:57 IST)