Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 (15:56 IST)
Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 (16:03 IST)
साल 2025 मनोरंजन जगत के लिए काफी खास रहा है। इस साल कई सेलेब्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। वहीं कई सितारों के घर किलकारियां भी गूंजी है। आइए देखते हैं साल 2025 में कौन से सेलेब्स पेरेंट्स बने हैं।
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के चार साल बाद 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया।
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा और सिद्धार्थ ने भी अपने पहले बच्चे का स्वागत 15 जुलाई 2025 को किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है।
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर भी 2025 में किलकारियां गूंजी। दोनों 24 मार्च को एक बेटी एवाराह विपुला राहुल के पेरेंट्स बने।
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी शादी के 2 साल बाद 19 अक्टूबर को एक बेटे के माता पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है।
पत्रलेखा-राजकुमार राव
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर 15 नवंबर 2025 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने।
अरबाज खान-शूरा खान
अरबाज खान 57 साल उम्र में दूसरी बार पिता बने। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर 2025 को एक बेटी सिपारा को जन्म दिया।
मालविका राज-प्रणव बग्गा
एक्ट्रेस मालविका राज और प्रणव बग्गा ने 23 अगस्त 2025 को एक बेटी महारा का स्वागत किया।
सागरिका घाटगे-जहीर खान
एक्ट्रेस सागरिका घटके और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने अप्रैल 2025 में बेटे फतेहसिंह का स्वागत किया।
गौहर खान-जैद दरबार
एक्ट्रस गौहर खान और जैद दरबारन ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे फरवान का स्वागत किया।
इलियाना डीक्रूज-माइकल डोलन
एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज और माइकल डोलन भी दूसरी बार माता-पिता बने। एक्ट्रेस ने 19 जून 2025 को अपने दूसरे बेटे कीनू को जन्म दिया।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें