Dharma Sangrah

अमिताभ के साथ फिल्म करना मील का पत्थर: तब्बू

रूना आशीष
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (11 अक्टोबर) पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारें बिग बी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आमतौर पर किसी भी मामले पर बात करने से कतराने वाली अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि बच्चन साहब सिर्फ उनके लिए ही नहीं पूरी फिल्मी दुनिया के लिए खास हैं। तब्बू ने अमिताभ के साथ 'चीनी कम' जैसी फिल्म की जिसने  उनके करियर को नई पहचान दी। 
 
तब्बू ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष से खास बातचीत के दौरान बताया, "बच्चन साहब के साथ जो मैंने डायरेक्टर आर. बाल्की की फिल्म 'चीनी कम' की वह उपलब्धि मेरी जिंदगी में सबसे बड़ा मील का पत्थर है। मुझे लगता है 'चीनी कम' में अन कन्वेशनल और अनोखी रोमांटिक जोड़ी को एक बार फिर से परिभाषित किया गया था। मैं उस फिल्म का सारा क्रेडिट आर. बाल्की को देना चाहती हूं।'
 
तब्बू आगे कहती हैं, 'चीनी कम' की स्क्रिप्ट के लिए और मुझे बच्चन साहब के साथ कास्ट करने के लिए मैं आर. बाल्की का दिल से आभार मानती हूं। बाल्की ने इस फिल्म की कहानी सिर्फ मेरे और अमित जी के लिए ही लिखी थी। अगर हम दोनों में से कोई एक भी उस फिल्म में काम करने से मना कर देता तो बाल्की वह फिल्म कभी नहीं बनाते। मुझे लगता है अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ काम करने के लिए 'चीनी कम' से अच्छी फिल्म मुझे कभी नहीं मिलती।' 
 
'उस फिल्म में ऐसा खूबसूरत रोमांस था कि आप हमउम्र लोगों में भी ऐसा मजबूत और कन्विन्सिंग रोमांस नहीं देख पाते हैं। मैं बहुत खुश और तकदीर वाली हूं कि मुझे बच्चन साहब के साथ ऐसा काम करने को मिला।'
 
तब्बू इन दिनों अपनी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के प्रमोशन्स में बिजी हैं जो 20 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हमारे परिवार को किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं": ज़ायद ख़ान ने मां के अंतिम संस्कार पर दी अपनी सफाई

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी: वीकेंड 2 में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1365 करोड़ रुपये

50 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

'इंडियन आइडल 16' बना नॉस्टेलजिया का मंच, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल का हुआ इमोशनल रीयूनियन

फिल्म इंडस्ट्री की पहली 'ड्रीमगर्ल' थीं देविका रानी, 4 मिनट के किस सीन से मचा दिया था तहलका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख