Hanuman Chalisa

घायल-घातक-दामिनी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ!

समय ताम्रकर
सनी देओल ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्में घायल, घातक और दामिनी राजकुमार संतोषी के निर्देशन में की है। इन फिल्मों में अलग ही सनी देओल देखने को मिला। ये फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं बल्कि क्रिटिक्स से सराहना और कई पुरस्कार भी हासिल किए। सनी के भाई बॉबी देओल को भी 'बरसात' के जरिये संतोषी ने ही लांच किया था। इसके बाद भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म को लेकर संतोषी और सनी में तलवार खींच गई। 
 
सनी चाहते थे कि बॉबी को लेकर संतोषी, भगत सिंह फिल्म बनाए जबकि संतोषी ने अजय देवगन के साथ भगत सिंह पर फिल्म शुरू कर दी। सनी ने बॉबी को लेकर फिल्म बनाई। दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज होकर असफल रहीं। सनी भी किसी को आसानी से माफ नहीं करते। लिहाजा संतोषी के साथ उन्होंने बाद में कभी काम नहीं किया। 
 
इधर संतोषी ने बिना सनी के कुछ फिल्में बनाईं, लेकिन सनी वाली सफलता वे दोहरा नहीं पाए। संतोषी का काम करने का तरीका थोड़ा लापरवाही भरा है इसके कारण वे आर्थिक विवादों में भी फंसे। उनकी एक बड़ी फिल्म 'पॉवर' बंद हो गई जिसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे सितारे थे। संतोषी एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से बेकार बैठे हैं। 
 
हाल ही में आनंद एल. राय ने अपने बैनर की एक फिल्म संतोषी को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है जो कि एक सुखद फैसला है। इसे हम संतोषी की वापसी भी मान सकते हैं और उम्मीद करते हैं कि संतोषी ने अपनी गलतियों से कुछ सीखा ही होगा।
 
हाल ही में संतोषी ने सनी देओल से मुलाकात की। इसके बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि क्या फिर सनी और संतोषी साथ फिल्म करने जा रहे हैं। सनी देओल ने संतोषी और अपना एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा - घायल, घातक, दामिनी के निर्देशक और अभिनेता। इससे इस बात को और बल मिला कि दोनों ने एक साथ फिल्म करने को लेकर बात की। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि जल्दी ही धमाकेदार खबर सुनने को मिल सकती है। संतोषी और सनी साथ में काम करने जा रहे हैं। संतोषी इसी सिलसिले में सनी से मुलाकात करने उनके ऑफिस गए थे। यह एक पीरियड ड्रामा है और संतोषी ने फिल्म के आइडिए पर सनी से बात की। 
 
सनी भी अब पुरानी बातें भूल चुके होंगे। यदि बात बनती है तो दोनों साथ में फिल्म करते दिखाई देंगे। सनी के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और कोई नहीं हो सकती।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख