Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनम कपूर
BY DIGITAL DESK | EDITED BY: PRASHANT PANDEY
PUBLISH DATE: WED, 18 FEB 2026 10:35:04 AM (IST)     UPDATED DATE: WED, 18 FEB 2026 01:44:48 PM (IST)
सोनम कपूर के बारे में पेश हैं 30 रोचक जानकारियां : 

 




9 जून 1985 को जन्मी सोनम कपूर 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटी बहन रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर जल्दी ही फिल्मों में अभिनेता के तौर पर पारी शुरू करने वाले हैं। 
 
2
बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह सोनम के कजिन हैं। जहां अर्जुन कपूर, अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे हैं, वही रणवीर सिंह, सोनम की मम्मी सुनीता कपूर की तरफ से सोनम के भाई हैं। 
 
3
स्कूल के दिनों में सोनम लड़कों को अपने भाइयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन से एक लड़के की शिकायत की जिसकी कॉलर अर्जुन ने पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था। 
webdunia

4
सोनम के निक नेम्स में जिराफ, सना और सोंज शामिल हैं। 
 
5
सोनम अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, पंजाबी और मराठी भाषाएं बोल लेती हैं। 
 
6
सोनम को पढ़ना, लिखना, पेंटिंग, शॉपिंग, वीडियो गेम्स, स्क्वॉश और बास्केटबॉल खेलना पसंद है। वे रणबीर कपूर के साथ एक लोकल स्पोर्ट्स क्लब में बास्केटबॉल खेला करती थीं। 
webdunia

7
सोनम कथक, शास्त्रीय संगीत और लेटिन डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। 
 
8
फैशन मैग्जिन वोग और वैनिटी फेयर के अलावा भी सोनम को पढ़ने का शौक है। अपना बचपन सोनम ने हार्डी बॉएज, नैंसी ड्रू और एनिद ब्लैटोन फॉर कंपनी पढ़ते हुए बिताया है। 
 
9
सोनम को इतिहास, संग्रहालय, पुरानी चीजें, पुराने कपड़े, पुराने आर्किटेक्चर और पेंटिंग्स पसंद हैं। 
webdunia

10
सोनम ने अपनी पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस के तौर पर काम किया है।
 
11
सोनम ने एक लड़के के साथ इसलिए ब्रेकअप कर लिया, क्योंकि उसने उनके वजन के लेकर सवाल उठाए थे। 
 
12
सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया सिंगापुर में थिएटर और आर्ट की पढ़ाई की है। 
webdunia

13
सोनम कपूर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। 
 
14
सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान सोनम को रानी मुखर्जी मिलीं, तभी सोनम ने उनके सामने रानी की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक बनने की इच्छा जाहिर की थी। बाद में सोनम के पिता अनिल कपूर ने इस बारे में फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली से बात की और सोनम फिल्म में सहायक निर्देशक बनीं।
 
15
फिल्म 'ब्लैक' की शूटिंग के दौरान भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में मुख्य रोल ऑफर किया और इसके लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी। 
webdunia

16
संजय लीला भंसाली के अनुसार सोनम अजंता की पेंटिंग की तरह खूबसूरत हैं, परंतु सोनम को करीब डेढ़ साल लगा यह मानने में कि वे हीरोइन बन सकती हैं। 
 
17
सोनम ने 'सांवरिया' में अपने रोल के लिए 2 साल में करीब 35 किलो वजन घटाया। वे दिन में 5 बार प्रोटीन रिच डाइट लेती हैं। 
 
18
सोनम के अनुसार उनका ग्रेजुएशन पूरा न हो पाना ऐसी चीज है जिसका उन्हें पछतावा है। 
webdunia

19
फिल्म 'सांवरिया' के पहले सोनम ने थिएटर पर्सेनेलिटी रोशन तनेजा, जयंती भाटिया और फिरोज अब्बास खान से अभिनय की ट्रेनिंग ली है। 
 
 
20
सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं। अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मिडिल फिंगर दिखा दी थी। वे काफी स्पष्टवादी हैं इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग सोनम कपूर से आहत हैं।  
 
21
सोनम लोरियाल की ब्रांड एम्बेसेडर बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी बुला चुकी हैं।सोनम के पहले  ऐश्वर्या लोरियाल की ब्रांड एम्बेसेडर थीं। 
webdunia

22
सोनम और उनकी फिल्म 'आयशा' के साथी अभय देओल के बीच एक लंबा आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला जिसमें अभय ने फिल्म 'आयशा' के फ्लॉप होने का जिम्मेदार कपूर फैमिली को ठहराया था। 
 
 
23
सोनम ने यहां तक कहा कि अगर आप अच्छे नहीं दिखते हैं तो बॉलीवुड में आपको अच्छा कलाकार साबित किया जाता है। 
 
24
सोनम ने कभी भी किसी अभिनेता से शादी न करने की कसम खाई थी 
webdunia

25
फरवरी 2015 में सोनम एक फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू की शिकार हो गई थीं। मार्च में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 
 
26
सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर एक मॉडल रह चुकीं है और फिल्मों में कास्ट्यूम डिजाइनर हैं। 
 
27
फिल्म 'आयशा' की रिलीज के बाद सोनम ने फैशिनिस्टा के तौर पर अलग पहचान बनाई। उन्हें अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। 
webdunia

28
सोनम कई अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन जैसे वोग, एफहचएम, मैक्सीम, जीक्यू, नोच, ग्रेजिया, वर्व, ऐल, फेमिना और हार्पर बाजार के भारतीय अंकों में कवर पेज पर आ चुकी हैं। 
 
29
सोनम अपनी अलग ड्रेसिंग स्टाइल के कारण पब्लिक इवेंट और फिल्म प्रमोशन के समय काफी मीडिया अटेंशन पाती हैं। 
 
30
सोनम एक रियलिटी शो के दौरान कह चुकी हैं कि भविष्य में वे राजनीति में हाथ आजमाना चाहेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्रम के सुपरहिट होते ही कमल हासन ने सूर्या के चंद मिनट के रोल के बदले दी 47 लाख की घड़ी