Daily Horoscope
✕

सिम्बा के बाद करेंगे रोहित-अजय धमाका... 2019 में होगी रिलीज

Webdunia
वर्ष 2011 में अजय देवगन को लेकर रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' नामक फिल्म बनाई थी जो दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी को इतना पसंद किया गया था कि कई पुलिस ऑफिसर्स ने यह फिल्म देखी थी। 
 
फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर रोहित ने इस फिल्म का सीक्वल 2014 में सिंघम रिटर्न्स नाम से बनाया। यह फिल्म सिंघम के मुकाबले की नहीं थी, लेकिन सिंघम का किरदार इतना लोकप्रिय था कि लोगों ने इस फिल्म को भी सफल बना दिया। 


 
इसके बाद से ही सिंघम सीरिज की तीसरी फिल्म की चर्चा है। दक्षिण भारत में हाल ही में सिंघम 3 बनी है। इसके बाद से न जाने कैसे अफवाह उड़ गई कि सनी देओल सिंघम 3 में काम करने जा रहे हैं। 
 
बात इतनी बढ़ गई कि रोहित शेट्टी ने सामने आकर अफवाहों को खारिज किया और कहा कि सिंघम 3 में सनी देओल के होने की बात गलत है। वे अजय को लेकर ही बनाएंगे। 
 
बहरहाल अब सिंघम 3 बनने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार रोहित इस समय 'सिम्बा' की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसके तुरंत बाद वे सिंघम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
रोहित की एक खास आदत यह है कि वे जब शूटिंग कर रहे होते हैं तब अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर देते हैं। सिम्बा की शूटिंग के साथ-साथ वे सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। 

सिम्बा इस वर्ष दिसम्बर में रिलीज होने वाली है। सिम्बा के रिलीज होने के बाद वर्ष 2019 में वे किसी भी समय सिंघम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
रोहित का मानना है कि सिंघम रिटर्न्स को आए लंबा समय हो गया है और इस सीरिज का तीसरा भाग पांच-छ: वर्ष बाद रिलीज किया जा सकता है। 
 
सिंघम के रोल में अजय देवगन ही होंगे क्योंकि अजय के सिवाय रोहित किसी और को इस रोल में सोच नहीं सकते हैं। संभव है कि सिंघम का तीसरा भाग 2019 के अंत या 2020 में रिलीज हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख