Hanuman Chalisa

सिंघम अगेन की रिलीज डेट क्यों आगे बढ़ी, क्या पुष्पा 2 से लगा डर?

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (14:07 IST)
  • सिंघम अगेन अब दिवाली पर होगी रिलीज 
  • पुष्पा 2 की आंधी से बचने के लिए आगे बढ़ाई रिलीज डेट
  • बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ने लगा साउथ का सिनेमा
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' को 15 अगस्त 2024 को रिलीज करने का ऐलान बहुत पहले कर दिया गया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और अजय देवगन द्वारा अभिनीत यह मूवी सिंघम फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी है। इस सीरिज की पहली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जम कर धमाल मचाया था और अजय देवगन को सिंघम के रूप में बेहद पसंद किया गया। आज भी उन्हें इस किरदार में देखने की हसरत दर्शकों के दिलों में है। 
 
पुष्पा 2 के 500 करोड़ पार होने की संभावना 
दूसरी ओर दक्षिण भारतीय फिल्म 'पुष्पा 2' भी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही है। 'पुष्पा' को हिंदी बेल्ट में भी अच्छी खासी कामयाबी मिली है और अब माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2' हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। यह 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। 

 
टक्कर को टाला 
सिंघम अगेन के मेकर्स के अनुसार इस फिल्म का कुछ काम बाकी है इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी जानते हैं कि पुष्पा 2 से होने वाली टक्कर को सिंघम अगेन के मेकर्स ने टाल दिया है। यह सही फैसला भी है क्योंकि पुष्पा 2 का क्रेज बहुत ज्यादा है। 
 
हॉलीवुड और साउथ पड़ने लगा भारी 
सिंघम अगेन के पीछे हटने से इस चर्चा ने जोर पकड़ा है कि अब बॉलीवुड, बड़े बजट की हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों से टक्कर लेने में बचने लगा है। ये फिल्में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़न लगी हैं। इनसे सीधे टक्कर में डर लगने लगा है। शायद इसी वजह से सिंघम अगेन आगे बढ़ गई है। वैसे भी रोहित की पिछली फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, शायद इस कारण वे कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। 
 
दिवाली पर भी होगा मुकाबला 
सिंघम अगेन अब दिवाली पर रिलीज होगी। लेकिन दिवाली पर भी फिल्म के लिए कोई आसानी नहीं रहेगी। कई फिल्में दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं जिनमें भूलभुलैया 3 भी है। कुछ दक्षिण भारतीय फिल्में भी हैं। हालांकि इनसे टक्कर लेना सिंघम अगेन के लिए आसान रहेगा बजाय पुष्पा 2 से टक्कर लेने के। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस हीरोइन ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म, कहा उनकी वजह से ही फिल्म निर्माताओं ने नोटिस किया

'राका' को लेकर एटली कुमार का इमोशनल खुलासा, बोले- सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा

अल्लू अर्जुन ठुकरा चुके हैं कई हिट फिल्मों के ऑफर, इतनी फीस करते हैं चार्ज

सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' नहीं होगी आम वॉर फिल्म, सोर्स ने किया दिलचस्प खुलासा!

'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज, समर वाइब्स में दिखी शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख