dharma sangrah

सलमान खान की रेस 3 हिट है या फ्लॉप?

Webdunia
सलमान खान की रेस 3 इस वर्ष ईद पर रिलीज हुई। पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म धराशायी हो गई। दूसरे सप्ताह में तो फिल्म देखने आए दर्शकों की संख्या उंगली में गिनने लायक थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 165 करोड़ रुपये के आसपास सिमट गया। किसी ने भी नहीं सोचा था कि सलमान खान की रेस 3 का यह हश्र होगा। 
 
दरअसल फिल्म ही बहुत बुरी थी। रेमो डिसूजा इतने बड़े बजट और स्टार कास्ट को संभाल नहीं पाए। न फिल्म में ढंग की कहानी थी और न ही रेस सीरिज वाला रोमांच। रेस सीरिज की यह सबसे कमजोर फिल्म थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जम कर भड़ास निकाली। 
 
अहम सवाल यह है कि क्या यह फिल्म हिट है? औसत है? या फ्लॉप है? 
निर्माता के लिए यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने इस फिल्म का निर्माण किया। सारे अधिकार बेचने के बाद उन्होंने फिल्म से लगभग 100 करोड़ रुपये कमाए। 
 
डिस्ट्रीब्यूटर्स और कई थिएटर मालिकों के लिए यह फिल्म फ्लॉप रही क्योंकि उन्होंने इस फिल्म से नुकसान उठाया। उन्होंने ज्यादा रकम देकर फिल्म अपने थिएटर्स के लिए बुक की और फिल्म के कलेक्शन उतने हुए ही नहीं। 
 
रेस 3 का बिजनेस सलमान खान की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा। जरूरी नहीं है कि सलमान खान की हर फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करे, लेकिन लागत की तुलना के अनुरूप व्यवसाय होना जरूरी है। जब आप भारी रकम लेकर फिल्म बेचते हैं तो जरूरी है कि फिल्म से जुड़े हर शख्स को फायदा मिले। 
 
चूंकि फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोगों ने नुकसान उठाया है इसलिए रेस 3 फ्लॉप फिल्म है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख