Hanuman Chalisa

केके की मौत से उठे 7 सवाल, क्या बदइंतजामी से बिगड़ी तबीयत?

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (15:51 IST)
गायक केके जब मुंबई से कोलकाता गए तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि वे वापस नहीं आ पाएंगे। 31 मई को कोलकाता के मशहूर ऑडिटोरियम नजरुल मंच पर उनका लाइव कॉन्सर्ट था। इसमें ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जब होटल पहुंचे तो हालात और बुरे हो गए। अस्पताल ले गए तो वहां मृत घोषित कर दिया गया। आखिर केके को अचानक क्या हो गया? ये सवाल सभी की जुबां पर है। कॉन्सर्ट में बदइंतजामी की भी खबर है। कई सवाल खड़े हुए हैं? 
 
सवाल नंबर 1 
ऑडिटोरियम की क्षमता ढाई हजार थी, लेकिन वहां 5 हजार रोग मौजूद थे। आखिर इन्हें क्यों रोका नहीं गया? 
 
सवाल नंबर 2 
भीड़ को काबू में करने के लिए बाउंसर्स ने फोम स्प्रे क्यों की? क्या इससे कोई केमिकल रिएक्शन हुआ? 
 
सवाल नंबर 3 
क्या एसी ठीक से काम नहीं कर रहे थे? ये जांच का विषय है। 
सवाल नंबर 4
वेंटिलेशन नहीं होने की बात भी सामने आई है। जब एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हों तो वेंटिलेशन जरूरी है।
 
सवाल नंबर 5 
आंसू गैस छोड़े जाने की भी खबरें हैं। ये भी जांच का विषय है। 
 
सवाल नंबर 6 
केके की जब तबीयत खराब हो गई और चलने की हालात में वे नहीं थे तो उन्हें स्ट्रेचर पर क्यों नहीं ले जाया गया? 
सवाल नंबर 7 
केके की तबीतय खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय होटल क्यों ले जाया गया? 
 
ये सारे सवाल केके के फैंस के दिमाग में घूम रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में इनके जवाब मिलेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख