परिणीति ने करीना कपूर को कहा था कि वह सैफ से शादी के लिए तैयार है

कोपल हेतावल
खूबसूरत चेहरा, मखमली आवाज़, प्यारी स्माइल और लाजवाब एक्टिंग सभी का मेल है बॉलीवुड की परी यानी परिणीति चोपड़ा। 22 अक्टूबर को परिणीति 30 वर्ष की हो गई हैं और उनकी सक्सेस उनके टैलेंट का बखान करती है।
 
परी के बारे में खास बात यह है कि वे हर चीज़ में आगे हैं। पढ़ाई में, एक्टिंग में, सिंगिंग में वे हमेशा टॉप पर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ अच्छी फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। मस्तीभरे अंदाज़ के कारण वे यूथ में फेमस भी हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कज़िन परिणीति के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें। 
 
- परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उनके पिता एक बिज़नेसमैन हैं। उनके दो सगे भाई हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनकी कज़िन बहन हैं। 
 
- परिणीती की पहली फिल्म 'लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल' थी जिसमें उनका लीड कैरेक्टर नहीं था इसके बावजूद उनके कैरेक्टर को बहुत सराहा गया। हालांकि उनका शौक एक्टिंग नहीं था। वे इंवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। 


 
- 2009 की मंदी के बाद वे यशराज फिल्म्स में मार्केटिंग और पीआर में जुड़ गईं। इसके बाद उन्हें एक्टिंग का शौक सवार हुआ। यशराज में परिणीति को प्रियंका ने मिलवाया था उनकी फिल्म 'प्यार इम्पॉसिबल' की शूटिंग के वक़्त। 
 
- परिणीति को सिंगिंग का बहुत शौक है। उन्होंने संगीत में बीए (ऑनर्स) भी किया है। वहीं वे पढ़ाई में भी टॉप पर रही हैं। परी ने 12वीं में देश में पहला स्थान हासिल किया था जिसके लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार भी दिया गया था। 
 
- परिणीति को सांप से बहुत डर लगता है। इसके अलावा उन्हें एरोप्लेन के लैंड होने पर भी डर लगता है। वे उनकी पहली फिल्म 'इश्कज़ादे' के रोल जितनी डेयरिंग नहीं हैं। 
 
- परिणीति गैजेट लवर हैं। उनके पास हर लेटेस्ट मॉडल का फोन मिल जाएगा। 
 
- इसके अलावा अगर वे कहीं अपने पैसे खर्च करती हैं तो वह है फूटवियर्स पर। परी को नए और ढेर सारे फूटवियर्स बहुत पसंद हैं। 


 
- परिणीति बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कोक और पेप्सी दोनों का विज्ञापन एक-साथ किया। उन्होंने कोक के लिए माज़ा को प्रमोट किया, वहीं पेप्सी के लिए कुरकुरे का प्रमोशन किया। 
 
- परिणीति के बारे में एक मज़ेदार बात उन्होंने यह बताई है कि वे अपनी हाथ की नाखूनों को चबाती हैं। हालांकि उन्हें अपनी यह आदत छोड़नी है लेकिन पता नहीं यह कब होगा। 
 
- परिणीति दो चीज़ों की बेहद दीवानी हैं- एक पिज़्ज़ा और दूसरा एक्टर सैफ अली खान। पिज़्ज़ा वे आधी रात को नींद से उठकर भी खा सकती हैं। और रही बात सैफ की तो परी, करीना कपूर खान को भी बोल चुकी हैं कि वे सैफ से शादी करने को तैयार हैं। 
 
- परी ने फिल्मों में आने से पहले कई चीज़ों को एक्सपीरियंस किया है। उन्होंने मंदी भी देखी है, बेरोज़गारी भी। हीरोइन बनने के पहले वे काफी मोटी भी थीं। उनका वजन 85 किलो था और साथ ही वे इससे भी कहीं ज़्यादा मोटी लगती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल बदली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' में टाइम लूप का रहस्य, जानिए पूरी कहानी

जब अनु अग्रवाल के पोस्टर की वजह से लग गया था ट्रैफिक जाम, लेट पहुंचने की वजह से अमिताभ को मांगनी पड़ी थी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया इमोशनल लीप, समृद्धि शुक्ला बोलीं - जैसे एक नई कहानी शुरू हो

सितारे जमीन पर के खास सितारे ऋषि शहानी उर्फ शर्मा जी से मेकर्स ने कराया इंट्रोड्यूस, शेयर किया खास वीडियो

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख