dipawali
✕

पद्मावत v/s पैडमैन : कई अगर-मगर...

Webdunia
पद्मावती को अब पद्मावत के नाम से‍ रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म एक दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली फिल्म के प्रमोशन में जुट गए थे। फिल्म का विरोध होते ही रिलीज को टाल दिया गया। 
 
बिना प्रचार के अब फिल्म को 25 जनवरी को प्रदर्शित किया जा रहा है। वैसे अब फिल्म को प्रचार की जरूरत नहीं है क्योंकि फिल्म के बारे में काफी कुछ लिखा, सुना और कहा जा चुका है। भंसाली की कोशिश यही है कि फिल्म को अब किसी तरह प्रदर्शित किया जाए। 
 
क्या अभी भी फिल्म प्रदर्शित हो पाएगी? यह सवाल अहम है क्योंकि फिर विरोध शुरू हो गया है। खुलेआम धमकियां दी जा रही है कि यदि फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो उन सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी जहां पर इस फिल्म को लगाया जाएगा। 
 
मान लेते हैं कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की 'पैडमैन' भी प्रदर्शित हो रही है। 'अय्यारी' भी इसी सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। 9 फरवरी वाली फिल्में नई रिलीज डेट ढूंढ रहे हैं। 
 
मुकाबला 'पैडमैन' बनाम 'पद्मावत' है। पद्मावत के दोनों कलाकारों, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर, से अक्षय कुमार बड़े सितारे हैं, लेकिन यहां पर पद्मावत का पलड़ा भारी नजर आता है। भंसाली की फिल्म भव्य है। चर्चित है। विवादों में है। दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' उनके स्टारडम के मुकाबले छोटी फिल्म है। 
 
दोनों फिल्मों में से कौन आगे रहेगी? निश्चित रूप से पद्मावत आगे लगती है। लेकिन यदि फिल्म को लेकर भारी विरोध होता है तो क्या दर्शक सिनेमाघर जाने की हिम्मत करेंगे। यदि हिंसा की घटनाएं होती हैं तो फिल्म की ओपनिंग प्रभावित हो सकती है। जो कि फिल्म के बड़े बजट के लिए नुकसानदायक रह सकती है। 
 
पद्मावत के विरोध का असर 'पैडमैन' पर भी होगा। मल्टीप्लेक्स के बाहर विरोध होगा तो क्या पैडमैन और क्या पद्मावत। विरोध वालों को थोड़ी पता है कि कौन सी फिल्म देखने कौन आया है। लिहाजा दोनों फिल्मों की ओपनिंग प्रभावित हो सकती है। 
 
यदि विरोध नहीं होता है तो निश्चित रूप से पैडमैन के मुकाबले पद्मावत आगे रहेगी। फिल्म इंडस्ट्री भी यही मान रही है। यही कारण है कि सिनेमाघर के बंटवारे में 'पद्मावत' को ज्यादा सिनेमाघर मिल रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख