Hanuman Chalisa

महाभारत के लिए आमिर ने चुना प्रभास को, द्रौपदी के लिए भी हीरोइन फाइनल

Webdunia
आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' है जिसकी चर्चा पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही है। एक ही फिल्म में महाभारत को समेटना बेहद मुश्किल है इसलिए आमिर इस पर तीन फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आमिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों आमिर ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पेश है फिल्म से जुड़े 5 फैसले: 


 
1) आमिर खान ने इस‍ फिल्म के लिए प्रभास से सम्पर्क किया है। 'बाहुबली' में प्रभास ने जिस तरह से अभिनय किया है उससे आमिर खान बेहद प्रभावित हुए हैं। वे प्रभास को हर हाल में 'महाभारत' से जोड़ना चाहते हैं। प्रभास क्या रोल निभाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अर्जुन की भूमिका प्रभास निभा सकते हैं। 

2) इस फिल्म के लिए बेहद काबिल निर्देशक की जरूरत है और आमिर यह बागडोर एसएस राजामौली को सौंपना चाहते हैं। राजामौली बड़े बजट की फिल्म को अच्छे से निर्देशित कर सकते हैं और हम उनकी प्रतिभा से वाकिफ भी हैं। राजामौली भी महाभारत पर फिल्म बनाने की अरसे से सोच रहे हैं। आमिर का मानना है कि क्यों न वे और राजामौली मिलकर फिल्म बनाएं। आमिर और राजामौली मिल जाते हैं तो यह शानदार फिल्म बन सकती है। 

3) आमिर खान भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। कर्ण या कृष्ण की भूमिका निभाने की ख्वाहिश वे अरसे से पाले हुए हैं। संभवत: वे फिल्म में कृष्ण बनेंगे ताकि 'महाभारत' के तीनों पार्ट में अभिनय कर सकें। 

4) द्रौपदी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को फाइनल किया गया है। जिस तरह से 'पद्मावत' में दीपिका ने अभिनय किया है उससे आमिर बेहद प्रभावित हैं। उनका मानना है कि दीपिका इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी। 

5) तीन फिल्मों का बजट एक हजार करोड़ रुपये रहेगा। खबर है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट आमिर की 'महाभारत' में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गया है। अब सभी को इंतजार है कि इस फिल्म की घोषणा तुरंत हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो वायरल, छात्रों के जज्बे को किया सलाम, Gen Z से मांगी माफी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड, रणवीर शौरी ने उठाए सवाल

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं जताई खुशी

'आदिपुरुष' पर मनोज मुंतशिर का छलका दर्द, बोले— फिल्म का बचाव करना जीवन की सबसे बड़ी भूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख