भोजपुरी सितारे खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में क्यों रहे फेल?

Webdunia
शनिवार, 23 नवंबर 2019 (13:04 IST)
बिग बॉस ने अचानक प्रतियोगियों के सामने सवाल रख दिया कि घर में मौजूद किस सदस्य का शो में योगदान सबसे कम है? दो नाम सामने आए- रश्मि देसाई और खेसारी लाल यादव। ज्यादातर ने भोजपुरी फिल्म के सितारे खेसारी का नाम लिया। 
 
बिग बॉस ने यह कह कर चौंका दिया कि यह घर से बेघर करने की प्रक्रिया थी और खेसारी को इसी समय शो छोड़ना होगा। खेसारी घर से बाहर हो गए लेकिन यह सवाल छोड़ गए कि वे इस शो में क्यों नहीं टिक पाए? आखिर बिग बॉस को अचानक उन्हें बाहर करने की जरूरत क्या पड़ी? 
 
घरवालों की इस बात से सहमत हुआ जा सकता है कि खेसारी का शो में बिलकुल योगदान नहीं था। न वे मनोरंजन कर पा रहे थे और न ही फटे में पैर डाल रहे थे जो कि इस शो में बने रहने के लिए अत्यंत जरूरी है। 
 
गुमसुम से वे बैठे रहते थे। कुछ पूछा जाता था तभी बोलते थे। कई बार तो शो में दिखाई भी नहीं देते थे। आखिर इसकी क्या वजह रही? 
 
दरअसल खेसारी लाल इस शो और हाउसमेट्स से तालमेल नहीं बैठा पाए। वे शो में जब आए थे तब भाईचारा, संस्कार, प्रेम और विश्वास की बातें किया करते थे। उनकी इन बातों का जम कर मजाक बनाया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने साफ कह दिया कि ज्ञान मत बांटो। इससे खेसारी बैकफुट पर आ गए। 
 
वे इंफीरियर कॉम्प्लेक्स से भी ग्रस्त नजर आए। भोजपुरी फिल्मों के वे बड़े सितारे हैं। बिग बॉस 13 में जितने भी लोग हैं उनमें सबसे बड़े सितारे खेसारी ही थे, लेकिन खेसारी इन लोगों को अपने से बड़ा मानने की गलती कर बैठे। 
 
मुंबई के टीवी सितारों की जीवनशैली, सोच और अंग्रेजी से खेसारी भयभीत हो गए और अपने को कमतर मान बैठे। उन्होंने इनका मुकाबला करने के बजाय हथियार डाल दिए। साथ ही वे इस लड़ाई-झगड़े को देख कर भी हैरान रह गए कि ये पढ़े-लिखे लोग भी इस स्तर पर आकर तू-तू-मैं-मैं करते हैं। 
 
बिग बॉस के मेकर्स ने जब देखा कि खेसारी शो में योगदान देने के मामले में फिसड्डी हैं तो उन्होंने ही ऐसा जाल बुना कि खेसारी फंस जाए। खेसारी को को प्रतिदिन महंगी फीस दी जा रही थी और उसके बदले में वे कुछ भी नहीं दे रहे थे। बताया जा रहा था उन्हें वोट तो अच्छे मिल रहे थे इसलिए बिग बॉस ने उन्हें इस तरह बाहर कर महंगे सितारे से छुटकारा पाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More