suvichar

Box Office पर क्या होगा करण जौहर की फिल्म 'कलंक' का?

Webdunia
बॉलीवुड के लिए अप्रैल का महीना काफी अच्छा रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल में अब तक बॉलीवुड को एक भी हिट नहीं मिली है। 'रोमियो अकबर वॉल्टर' दर्शक नहीं जुटा पाई और अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब सारी निगाहें करण जौहर की आगामी फिल्म 'कलंक' पर है। 
 
यह फिल्म शुक्रवार की बजाय बुधवार 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही 26 अप्रैल को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का प्रदर्शन होगा। 
 

इस फिल्म का भारत में जबरदस्त क्रेज है और माना जा रहा है कि यह हॉलीवुड की भारत में सबसे कामयाब फिल्म बन सकती है। इसको देखते हुए करण जौहर ने दो दिन का अतिरिक्त लाभ अपनी फिल्म के लिए लिया है। 
 
फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया है और ट्रेलर से झलक मिलती है कि यह फिल्म ड्रामे से भरपूर होगी। हालांकि वरुण और आलिया को जिस की फिल्मों में दर्शक पसंद करते हैं ये उस तरह की फिल्म नहीं है और इससे फिल्म की ओपनिंग थोड़ी प्रभावित हो सकती है। 
 
फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी हैं और ये भी आकर्षण का केन्द्र है। 

जहां तक ओपनिंग का सवाल है तो यह अपेक्षा से कम रह सकती है क्योंकि इस तरह की फिल्मों की दर्शक पहले रिपोर्ट जानना चाहते हैं और उसके बाद ही फिल्म देखना या न देखना पसंद करते हैं। सिंगल स्क्रीन में यह फिल्म बेहतर ओपनिंग ले सकती है।  
 
फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये है और विभिन्न राइट्स बेच कर फिल्म की लागत लगभग वसूल हो चुकी है। फिल्म के लिए अहम बात यह है कि यह सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख