Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 3 July 2025
webdunia

रितिक और टाइगर की मूवी 'वॉर' के बारे में 11 खास बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hrithik Roshan
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (12:41 IST)
1. फिल्म 'वॉर' में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ गुरु- शिष्य के रोल में नजर आएंगे। खास बात यह है कि रियल लाइफ में भी टाइगर रितिक रोशन को अपना गुरु मानते हैं।


2. फिल्म में रितिक और टाइगर के बीच रिश्ता तो गुरु-चेले का होगा लेकिन बदलते हालात में दोनों एक-दूसरे के जान के दुश्मन बनते दिखाई देते हैं।
Hrithik Roshan
3. फिल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ऐसे कई दमादर स्टंट्स और एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखें होंगे।

4. रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने फिनलैंड में बर्फ पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की है। 
Hrithik Roshan
5. इस फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए बहुत मेहनत की गई है। एक एक्शन सीन को फिल्माने के लिए पुर्तगाल का तटीय शहर पोटरे लगभग 2 दिनों तक बंद रहा था।

6. फिल्म में एक एक्शन सीन उत्तरी ध्रुव पर एक ऐसे विशालकाय जहाज पर फिल्माया गया है जो वहां समुद्र में जमी बर्फ तोड़ने का काम करता है।
Hrithik Roshan
7. फिल्म 'वॉर' में टाइगर और रितिक के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वाणी कपूर भी एक्शन करती हुई दिखेंगी।

8. फिल्म में रितिक रोशन पुर्तगाल के शहर पोटरे में एक पुल से 300 फीट नीचे छलांग लगाते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि रितिक ने यह सीन बिना किसी सुरक्षा उपकरण से शूट किया है।
Hrithik Roshan
9. फिल्म में टाइगर के एंट्री सीन को बड़े लेवल पर तैयार किया गया है और इसे बॉलीवुड का अब तक सबसे लंबा इंट्रोडक्टरी सीन बताया जा रहा है।

10. यह एक 2.30 मिनट लंबा हाथापाई का सीक्वेंस है, जिसे टाइगर ने एक शॉट में शूट किया है। इस खास सीन को एक्शन कोरियोग्राफर Sea Young Oh ने टाइगर के लिए डिजाइन किया है।

11. फिल्म में टाइगर दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन में से एक गैटलिंग चलाते नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 साल से एक ही तथा फटी हुई टी-शर्ट और शॉर्ट पहन कर सोते हैं कृष्णा अभिषेक