sawan somwar

हिचकी सहित पांच फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार

Webdunia
मार्च में परीक्षा का मौसम होता है इसका सीधा असर फिल्म व्यवसाय पर पड़ता है। बच्चे पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं और इस कारण उनके माता-पिता भी स्कूल से दूरी बना लेते हैं। इस कारण बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन इस महीने टाला जाता है, हालांकि अब इक्का-दुक्का बड़ी फिल्में इस महीने नजर आ ही जाती हैं। बड़ी फिल्मों के अभाव में छोटी फिल्मों के निर्माताओं को अपनी फिल्मों को रिलीज करने का मौका मिल जाता है। 
 
23 मार्च वाले शुक्रवार को पांच फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। इनके नाम हैं- हिचकी, बा बा ब्लैक शीप, शादी तेरी बजाएंगे हम बैण्ड, टारज़न द ही-मैन (डब), पैसिफिक रीम अपराइजि़ंग (डब)। इसमें से रानी मुखर्जी की 'हिचकी' के बारे में ही ज्यादातर लोगों ने सुना होगा। 

ALSO READ: शाहिद की पत्नी मीरा से पूछी बेड में फेवरेट पोज़ीशन... शरमा गए शाहिद

 
लंबे समय बाद रानी मुखर्जी की फिल्म रिलीज हो रही है। रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' में एक टीचर नैना माथुर बनी हैं जिसे टॉरेट सिंड्रोम नामक बीमारी है। अपनी बीमारी से आगे बढ़ते हुए वे अपना और अपने स्टुडेंट्स का भविष्य सुधारने की कोशिश करती हैं।
 
फिल्म का खासा प्रचार किया गया है और यह फिल्म मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 'हिचकी' को अन्य फिल्मों से खतरा नहीं है, लेकिन हॉलीवुड फिल्म 'पैसिफिक रीम अपराइजिंग' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। यह बड़ी मूवी है और युवाओं का रुझान इस फिल्म की ओर ज्यादा रहेगा। पैसिफिक रीम के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है। 
 
अन्य फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को कोई उम्मीद नहीं है। ये फिल्में शायद ही हलचल मचा पाएं। अजय देवगन की 'रेड' भी दूसरे सप्ताह में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख