Daily Horoscope

गणेशोत्सव के मामले में पीछे नहीं बॉलीवुड

Webdunia
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है और राज्य की राजधानी मुंबई में तो गणपति पर्व एक मुख्य त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। फिर भला बॉलीवुड ‘गणपति बप्पा मोरया’ कहने से कैसे बच सकता है। ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश को घर लाने, उनकी पूजा, विसर्जन और उन्हें अपने सुख-दु:ख के बारे में बताने से लेकर गणेशोत्सव की आड़ में स्वार्थपूर्ति जैसे कई घटनाक्रम को बॉलीवुड ने फिल्मों में दिलचस्प तरीके से पेश किया है।
 
गणेशोत्सव को फिल्मों में दिखाने के लिए मुख्य प्रतिमा के आगे नायक या नायिका की शूटिंग तो की जाती है, लेकिन स्थानीय संस्कृति दिखाने के लिए गणेशोत्सव के दौरान लिए गए फुटेज भी प्रयुक्त किए जाते हैं।
 
किसी पीड़ा या तकलीफ से मुक्ति के लिए तो नायक या नायिका को गणपति पूजा करते हुए दिखाया जाता है। किसी भी उत्सव की आड़ में होने वाले अपराध दिखाने के लिए भी फिल्मों में इसका उपयोग किया गया है। जीतेंद्र और संजीव कुमार अभिनीत ‘टक्कर’ में गणेश की प्रतिमा की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। गणेश मंडलों की राजनीति देखनी हो तो नाना पाटेकर की ‘अंकुश’ देखें। 
 
पुरानी ‘अग्निपथ’ में गुस्से से भरे अमिताभ ऐसे समय अपने गांव लौटते हैं जब वहां गणेशोत्सव की धूम मची होती है। वर्ष 2012 में रिलीज हुई रितिक रोशन और संजय दत्त अभिनीत ‘अग्निपथ’ में विशाल गणपति प्रतिमा के साथ यह उत्सव दिखाया गया है। दोनों ही फिल्मों में कहानी का तानाबाना इस तरह बुना गया कि अपराध की साजिशों के बीच गणेशोत्सव और इसका फायदा उठाने की कोशिश में असामान्य कुछ नहीं लगता। 
 
मूल ‘डॉन’ में अमिताभ और उसके सीक्वल में शाहरूख खान गणेशोत्सव पर ढोल बजा कर बच्चों की पढ़ाई के लिए धन का इंतजाम करते नजर आते हैं। वर्ष 2009 में रिलीज हुई सलमान खान फिल्म ‘वान्टेड’ में गणपति पूजा करते नजर आए। उन पर फिल्माया गया गीत ‘तेरा ही जलवा’ बहुत लोकप्रिय हुआ। आज गणेशोत्सव में यह गीत अक्सर बजाया जाता है। ‘हम से बढ़कर कौन’ का हिट गीत ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ अभी भी गणेशोत्सव के दौरान सुनने को मिलता है। 
 
फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में सुनील दत्त गंभीर बीमारी से पीड़ित अपनी बेटी के ठीक होने की कामना करते हुए गणपति स्थापना करते हैं। हालांकि फिल्मों में इस तरह के दृश्यों की खास जरूरत नहीं होती, लेकिन इन्हें संस्कृति के प्रतीक के तौर पर रखा जाना गलत भी नहीं है। हम पांच, प्रतिघात और भी कई फिल्में हैं जिनमें परंपरागत गणेशोत्सव दिखाया गया है। 
 
विघ्नहर्ता को हर शुभ काम से पहले याद करने का चलन रहा है और ऐसा माना जाता है कि गणेश वंदना से शुरू होने वाले काम आसानी से बन जाते हैं। ऐसे में रूपहली दुनिया के लोग भी अगर अपनी फिल्मों में गणेशोत्सव की धूम दिखाकर इसके सफल होने की कामना करते हैं तो इसमें गलत क्या है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख