Festival Posters

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा 'फोर्स 2' का?

Webdunia
बतौर सोलो हीरो आखिरी हिट फिल्म कब दी थी यह बात जॉन अब्राहम को भी पता नहीं होगी। जॉन तभी सफल रहे हैं जब फिल्म में उनके साथ किसी और सितारे का मजबूत कंधा हो। इसीलिए‍ सिर्फ जॉन को लेकर फिल्म बनाना अत्यंत ही जोखिम भरा माना जाता है। 
 
'फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, लेकिन सफलता बहुत बड़ी भी नहीं थी। अब इसका सीक्वल बनाया गया है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया है जिससे उम्मीद बंधी है कि फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है। 


 
फिल्म को लेकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में फिल्म देखने वाले दर्शकों में ज्यादा क्रेज है। वे एक्शन फिल्म देखना पसंद भी करते हैं, हालांकि उनके बीच जॉन लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन ट्रेलर की वजह से माहौल बना है। इस माहौल पर नोटबंदी का असर पड़ सकता है। 
 
सिंगल स्क्रीन में आम दर्शक सिनेमा देखता है जो इस समय बैंकों में लाइन में लगा है। उसके पास प्लास्टिक मनी नहीं है। पैसों की कमी से वह जूझ रहा है। इसका असर 'फोर्स 2' की ओपनिंग पर पड़ सकता है। मल्टीप्लेक्स में एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों का रुझान 'फोर्स 2' के प्रति हो सकता है। 
 
फोर्स 2 लगभग 45 करोड़ रुपये में बनी है। फिल्म को लागत वसूलने के लिए लगभग इतना ही कलेक्शन करना होगा। सारा खेल फिल्म की ओपनिंग पर निर्भर है। 

'फोर्स 2' का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी फ्रेंचाइज़, जॉन अब्राहम और एक्शन सीन हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Kiara Advani Secret Crush: सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी का इस साउथ स्टार के लिए था सॉफ्ट कॉर्नर, राम चरण ने खोला राज

Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम

कियारा आडवाणी का सफर: प्लेस्कूल की ‘स्टेज’ से बॉलीवुड तक, अब खुद की कहानी खुद लिख रही हैं एक्ट्रेस

मां बनने से लेकर फिल्मों तक: आलिया भट्ट ने बताया कैसे बदल रही है उनकी जिंदगी और सफलता की परिभाषा

हमारे परिवार को किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं": ज़ायद ख़ान ने मां के अंतिम संस्कार पर दी अपनी सफाई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख