Festival Posters

आसान नहीं था अज़हर बनना : इमरान हाशमी

Webdunia
इमरान हाशमी का बेटा कैंसर से उबर चुका है और एक बार फिर वे फिल्मों में पहले की तरह जुट गए हैं। इमरान हाशमी की फिल्म 'अज़हर' रिलीज होने जा रही है जिसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाया है। इमरान को आमतौर पर 'टपोरी' किस्म के किरदार के लिए उपुयक्त माना जाता है और गंभीर किस्म के अभिनय की उम्मीद उनसे कम रहती है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वे अज़हर के किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत कर देंगे? इसका जवाब फिल्म के प्रदर्शित होते ही सामने आ जाएगा। 
 
एक सेकंड में हां 
इमरान हाशमी को जब यह रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने एक सेकंड में हां कह दिया। इमरान के अनुसार वे ऐसी फिल्म की तलाश में थे जिसमें उन्हें चैलेंजिंग किरदार निभाने को मिले। ऐसा रोल जो उन्हें उत्साहित करे और अज़हर के जरिये उनकी तलाश खत्म हुई। 
आसान नहीं था अज़हर बनना
इमरान के अनुसार अज़हरुद्दीन का किरदार निभाना आसान नहीं था क्योंकि लोग अज़हर को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने यू ट्यूब पर अज़हर के वीडियो देखे। फिर अज़हर से लगातार मुलाकात की। कई बार अज़हर के साथ रेस्तरां गए। वहां पर उन्होंने अज़हरुद्दीन का खाना खाने, बैठने, चलने और बोलने का अंदाज देखा। कई बार वे अज़हर के घर हैदराबाद गए। बोलने में उन्होंने हैदराबादी लहज़ा अपनाया। इसके लिए एक ट्यूटर भी रखा। अज़हरुद्दीन से कई बार की मुलाकातें उनके लिए फायदेमंद रही। इमरान ने पहली बार किसी फिल्म और किरदार के लिए इतनी मेहनत की। 
 
क्रिकेट की बारीकियां
इमरान क्रिकेट के फैन हैं और बारीकियां समझते भी हैं। हालांकि वे ईमानदारी से कहते हैं कि क्रिकेट को लेकर उनकी समझ ज्यादा गहरी नहीं है, लेकिन वे इस खेल के बारे में काफी कुछ जानते हैं। 'जन्नत' के रूप में वे क्रिकेट आधारित एक फिल्म कर भी चुके हैं। उनका यह क्रिकेट ज्ञान 'अज़हर' में काफी काम आया। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रजत दलाल ने रचाई रचाई शादी, मिस्ट्री गर्ल संग गंगा किनारे लिए सात फेरे, वेडिंग तस्वीरें वायरल

विजय वर्मा के जन्मदिन पर प्राइम वीडियो का बड़ा सरप्राइज, 'मटका किंग' की रिलीज डेट की अनाउंस

जब पहली फिल्म फ्लॉप होने पर दीय मिर्जा को मिला 'पनौती' का टैग, एक्ट्रेस का छलका दर्द

जैस्मिन सैंडलस ने खोला 'जाइए सजना' गाने का राज, रिलीज से चंद घंटे पहले हुआ था तैयार

जब कैटरीना कैफ ने ठुकराई 'न्यूयॉर्क', सलमान खान की एक बात ने बदल दिया फैसला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख