Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका को बॉलीवुड में 10 साल... बेस्ट 5 मूवीज़

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone
9 नवंबर 2007 को दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी। ओम शांति ओम से करियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण देखते ही देखते बॉलीवुड पर छा गईं। 9 नवंबर 2017 को दीपिका को दस साल पूरे हो गए। एक दशक में उन्होंने आपको साबित कर दिया है। वे न केवल स्टार हैं बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने साबित किया है कि वे अभिनय करना भी जानती हैं। उन्होंने अलग-अलग रोल निभा कर दिखाए हैं। पेश है दीपिका की बेस्ट 5 मूवीज़ जिसमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार याद किए जाते हैं। 
 
ये जवानी है दीवानी

Deepika Padukone

 
दीपिका ने शर्मीली लड़की नैना तलवार का किरदार निभाया। आमतौर पर ग्लैमरस रोल निभाने वाली दीपिका का लुक इस फिल्म में बदला हुआ था। चश्मा पहने पढ़ाकू लड़की के रोल को न केवल दर्शक बल्कि क्रिटिक्स ने भी पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।  

चेन्नई एक्सप्रेस  
Deepika Padukone
शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका ने एक तमिल गर्ल का किरदार निभाया जिसका नाम था मीनालोचिनी अजहगुसुंदरम। शाहरुख खान जैसे एक्टर से दीपिका ने जमकर टक्कर ली और फिल्म देखने के बाद बजाय शाहरुख के, दीपिका का किरदार लोगों को याद रहा। तमिल एक्सेंट में बोली गई हिंदी से दीपिका ने दर्शकों को हंसाया। 

गोलियों की रासलीला रामलीला

Deepika Padukone

 
संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को स्क्रीन पर खूबसूरती के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखाई दी। लीला नामक कैरेक्टर में उन्होंने जान फूंक दी और इसलिए कई पुरस्कार दीपिका को मिलना ही थे। 

पीकू
Deepika Padukone
अमिताभ बच्चन और इरफान खान जैसे कलाकारों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराना आसान बात नहीं है, लेकिन दीपिका ने यह कर दिखाया। उन्होंने इस फिल्म के जरिये एक नया बैंचमार्क स्थापित किया। पीकू नामक किरदार लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। इस फिल्म में वे एक बंगाली लड़की बनी है जो अपने पिता की देखभाल के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार है।

बाजीराव मस्तानी 
Deepika Padukone
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभाई थी। बाजीराव के प्यार में डूबी मस्तानी के रोल में दीपिका ने कमाल का अभिनय किया। अपने चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से उन्होंने दर्शाया कि उनका रोम-रोम बाजीराव के प्यार में डूबा हुआ है। प्रियंका और दीपिका के बीच इस फिल्म में मुकाबला था और दीपिका के फैंस को लगता है कि दीपिका आगे रहीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल ने पोस्ट की अपने पहले प्यार की फोटो