Hanuman Chalisa

Box Office पर क्या होगा दे दे प्यार दे का, 4थी लगातार हिट दे सकते हैं अजय देवगन

अजय देवगन की बतौर हीरो पिछली तीन फिल्मों गोलमाल अगेन, रेड और टोटल धमाल ने सफलता का परचम लहराया है। यदि दे दे प्यार दे सफल रहती है तो अजय लगातार चौथी सफल फिल्म दे देंगे और इसके अवसर ज्यादा हैं।

Webdunia
17 मई को अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज होने वाली है। कुछ फिल्मकार फिल्म के ट्रेलर में कई बातें छिपा जाते हैं तो कुछ बता देते हैं कि उनकी फिल्म किस तरह की है जिससे दर्शक मानसिक रूप से तैयार होगर सिनेमाघर में आते हैं। 
 
दे दे प्यार दे के ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी देखने को मिल जाती है। यह एक ऐसे 50 वर्षीय पुरुष की कहानी है जिसे अपने से आधी उम्र की लड़की से इश्क हो जाता है। हास्यास्पद परिस्थितियां तब उत्पन्न होती हैं जब लड़की से पुरुष की एक्स वाइफ और बच्चे मिलते हैं। 

फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद किया गया है। आज के दौर में जिन फिल्मों का ट्रेलर पसंद किया जाता है उनकी सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं। उरी, टोटल धमाल, लुका छिपी, बदला जैसी फिल्मों के ट्रेलर पसंद किए गए तो इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर जोरदार तरीके से शुरू किया बल्कि सफल भी रही। 
 
दूसरी ओर कलंक, नोटबुक, व्हाय चीट इंडिया के ट्रेलर को दर्शकों ने नापसंद किया और फिल्म को भी। इन फिल्मों के ट्रेलर देख दर्शक फिल्म देखने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। 

इस‍ लिहाज से कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत करेगी। इस तरह की हास्य फिल्में पसंद की जा रही हैं जिसे देख यह भी माना जा सकता है कि यह फिल्म सफल भी रहेगी। 
 
अजय देवगन की बतौर हीरो पिछली तीन फिल्मों गोलमाल अगेन, रेड और टोटल धमाल ने सफलता का परचम लहराया है। यदि दे दे प्यार दे सफल रहती है तो अजय लगातार चौथी सफल फिल्म दे देंगे और इसके अवसर ज्यादा हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी देओल और इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर: आवारापन 2 की रिलीज डेट अनाउंस

भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में आई गिरावट; वीकेंड की शानदार कमाई के बाद सोमवार को ढीली पड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

ये प्रेम मोल लिया: आयुष्मान खुराना बनेंगे सूरज बड़जात्या के नए 'प्रेम', हिमेश रेशमिया के संगीत के साथ इस दिन होगी रिलीज

'मातृभूमि' के लिए सलमान खान ने लद्दाख की पहाड़ियों में बहाया पसीना; चोटों के बावजूद किया अब तक का सबसे खतरनाक बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख