dharma sangrah

पद्मावती की रिलीज टलने से बॉक्स ऑफिस हुआ सूना

Webdunia
फिल्म उद्योग दिसम्बर महीने को लेकर बहुत खुश था। एक दिसम्बर को 'पद्मावती' और 22 दिसम्बर को 'टाइगर‍ जिंदा है' रिलीज होने की घोषणा हो चुकी थी। इन दोनों फिल्मों की सफलता को लेकर फिल्म उद्योग आश्वस्त था। उम्मीद थी कि इन दोनों फिल्मों से ही 550 करोड़ रुपये का कलेक्शन होगा। सिनेमाघर के आगे भीड़ दिखेगी और धन की बरसात होगी। अचानक 'पद्मावती' के रिलीज टलने से बॉक्स ऑफिस पर संकट छा गया है। 
 
22 दिसम्बर तक कोई बड़ी फिल्में नहीं हैं। फुकरे रिटर्न्स, फिरंगी, तेरा इंतजार जैसी फिल्में संभव है कि अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन इनसे सौ करोड़ की उम्मीद तो नहीं की जा सकती। इन फिल्मों का बिजनेस मात्र तीन दिनों में ही सिमट जाएगा। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों के आगे संकट पैदा हो गया है कि वे सिनेमाघरों को कैसे चलाए? इन कमजोर फिल्मों के सहारे ही उन्हें हफ्ते काटने पड़ेंगे। 
 
सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों के सिनेमाघरों के आगे तो बड़ा संकट है। वहां पर यूं भी इस तरह की फिल्में तीन-चार दिन चलती है। जब नई फिल्मों की यह हालत है तो पुरानी फिल्में देखने कौन आएगा? डब फिल्मों के सहारे समय काटना पड़ेगा। कई सिनेमाघरों का तो बिजली का खर्च भी नहीं निकलेगा। 
 
पद्मावती रिलीज होती तो दो सप्ताह आराम से निकल जाते। एक सप्ताह बाद टाइगर जिंदा है आती और दो-तीन सप्ताह का काम हो जाता। अब तो पूरा महीना खाली है। छोटी फिल्मों का कलेक्शन कम होता है और कई सिनेमाघरों में तो इन्हें लगाया ही नहीं जाता। 
 
पद्मावती की जगह कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं होना है क्योंकि शेड्यूल पहले से बन चुका है और उसमें फेरबदल करना आसान नहीं है। महीने भर सिनेमाघरों की रौनक गायब रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख