Daily Horoscope
✕

फिल्म व्यवसाय के हाल-बेहाल, बॉक्स ऑफिस सूना

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (06:30 IST)
अक्टोबर से देश में सिनेमाघर खुलने का सिलसिला शुरू हुआ था, इसके बावजूद अभी भी अधिकांश सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी विकट है। टॉकीज के मालिकों का सोचना है कि टॉकीज बंद रखने में ही फायदा है क्योंकि टॉकीज खोला तो खर्चा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। कोरोना वायरस के कारण जो व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं उनमें फिल्म व्यवसाय भी शामिल है। हालात यह है कि अभी भी कोई यह कह सकने की स्थिति में नहीं है कि परिस्थिति कब सुधरेगी। 
 
सिनेमाघर तो खुल गए हैं, लेकिन दिखाने के लिए दमदार फिल्म नहीं है। इंदू की जवानी या सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों के बल पर दर्शकों को सिनेमाघर तक नहीं खींचा जा सकता। सूर्यवंशी और 83 के प्रोड्यूसर इसलिए डरे हुए हैं कि उनका मानना है कि अभी दर्शक खुद डरा हुआ है और जान जोखिम में डाल कर फिल्म देखने नहीं आएगा। साथ ही 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ फिल्म चलाने की इजाजत दी गई है और इस वजह से बड़ी फिल्मों को तगड़ा नुकसान हो सकता है। 
 
कुल मिलाकर स्थिति साफ नहीं है। सितारों की फिल्में नहीं आ रही हैं इसलिए यह कैसे माना जाए कि दर्शक सिनेमाघर नहीं आएंगे? एक-दो बड़ी फिल्म रिलीज कर प्रयोग करना होगा, लेकिन सवाल यही है कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा?
 
जो सिनेमाघर शुरू हो चुके हैं, उनकी हालत खराब है। उंगलियों पर गिनने लायक दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ज्यादातर शो दर्शकों के अभाव में रद्द हो रहे हैं। बिजली का खर्चा नहीं निकल पा रहा है। मल्टीप्लेक्स की यह हालत देख सिंगल स्क्रीन वालों ने तो ताला न खोलने में ही भलाई समझी है। 
 
लगभग नौ महीनों में करोड़ों का नुकसान हुआ है। नई फिल्में बन रही हैं, लेकिन वैसी रफ्तार नहीं है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो प्रोड्यूसर भी फिल्म बनाने में डरेंगे। वे भला क्यों करोड़ों रुपये अटकाना चाहेंगे? ओटीटी वालों का कोई भरोसा नहीं, कब पॉलिसी बदल दे। फिल्म लेने से इंकार कर दें। मनचाही रकम नहीं दें। 
 
फिल्म प्रदर्शक, वितरक और फिल्म निर्माता, तीनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं और सिवाय अच्छे दिनों के इंतजार के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सेहत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी 18' की शूटिंग, जानें कब से आएंगे नए एपिसोड

1000 करोड़ कमाने वाली 'रामायण' पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- भव्यता के नाम पर सत्य से समझौता बर्दाश्त नहीं

करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'दायरा' की ओटीटी पर दस्तक, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

बिना इजाजत रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम'! दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने म्यूजिक कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 20: स्काउट ने पार की सारी हदें, यंग से की धक्का-मुक्की, बिग बॉस ने सुनाई कड़ी सजा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख