dharma sangrah
✕

बॉबी को फिर सनी का सहारा

Webdunia
बॉबी देओल को हमेशा से सनी देओल ने ही सहारा दिया है। बॉबी देओल के करियर की पहली फिल्म से ही सनी उनके साथ साए जैसे खड़े रहे हैं और जब कभी बॉबी को जरूरत पड़ी सनी ने अपने मजबूत कंधों का सहारा दिया है। बॉबी इस समय करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। देखा जाए तो देओल परिवार का कोई भी सदस्य इस समय दौड़ में शामिल नहीं है।
 
पिछले 57 वर्षों से यह परिवार दर्शकों का मनोरंजन करता आया है और इनमें से ज्यादातर वर्षों में इस परिवार के सदस्य बॉलीवुड के चमकदार सितारे रहे हैं। धर्मेन्द्र ने हीरो के रूप में बेहद लंबी पारी खेली और कई सुपरहिट फिल्में अपने लंबे करियर में दी। बाद में सनी देओल को लांच किया गया और एक समय ऐसा आया जब एक थिएटर में धर्मेन्द्र की तो दूसरे में सनी की फिल्में दिखाई जाती थीं। बाद में धर्मेन्द्र की चमक फीकी पड़ी तो सनी चमकने लगे। साथ में बॉबी भी शामिल हो गए। बॉबी अपने पिता और भाई की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए और दौड़ में पिछड़ गए। 


 
इस समय देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी को लांच करने की तैयारियां चल रही है। धर्मेन्द्र पर फिल्माए एक हिट गाने 'पल पल दिल के पास' को ही सनी ने अपने बेटे करण की पहली फिल्म का शीर्षक बनाया है। इसके साथ-साथ सनी अपना और बॉबी का करियर फिर से चमकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
 
पोस्टर बॉयज़ रिलीज होने की कगार पर है जिसमें ये दोनों भाई नजर आएंगे। सनी ने यह फिल्म केवल इसलिए साइन की क्योंकि इसमें बॉबी को भी लिया गया है। सनी यह बात समझ गए हैं कि बतौर हीरो उनके करियर में उनके लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। चरित्र भूमिकाओं के लिए वे तैयार नहीं हैं। बॉबी हीरो के रूप में थोड़ा-बहुत तैर सकते हैं, लिहाजा यह फिल्म उनका करियर चमकाने के लिए की गई है। 
 
बॉबी के साथ दिक्कत यह है कि वे बहुत अच्छे अभिनेता नहीं हैं। केवल लुक्स के जरिये चलने का जमाना अब बीत गया है। आपको एक्टिंग भी करना होगी। बॉबी को अब हीरो बनने की जिद छोड़ कर अच्छे रोल पर ध्यान देना चाहिए। 'पोस्टर बॉयज़' कई बातों का जवाब देगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख