Narak Chaturdashi
✕

बिग बॉस के 12वें खिलाड़ी हैं श्रीसंत

Webdunia
क्रिकेटर में 12वां खिलाड़ी ऐसा होता है जो टीम में होकर भी नहीं होता है। खिलाड़ियों को पानी पिलाना, कोई जरूरी मैसेज पहुंचाना, बैट देने जाना उसके मुख्य काम रहते हैं। यदि टीम का कोई खिलाड़ी मैदान से बाहर जाता है तो उसकी जगह वह फील्डिंग करता है, लेकिन बैटिंग या बॉलिंग नहीं कर पाता। 
 
बिग बॉस सीजन 12 में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत 12वें खिलाड़ी जैसा व्यवहार कर रहे हैं। बिग बॉस ने तो उन्हें टीम में शामिल किया है, लेकिन श्रीसंत 12वें खिलाड़ी बने रहना पसंद कर रहे हैं। वे कभी बीमार रहते हैं तो कभी पैर में चोट लग जाती है। उनके जैसा फिट खिलाड़ी जब इस हाल में दिखाई देता है तो लगता है कि अन्य हाउसमेट्स से बचने के लिए इस तरह के बहाने बना रहे हैं। 
 
श्रीसंत कभी भी टास्क में हिस्सा नहीं लेते हैं। बचाव का हथियार हमेशा उनके पास मौजूद रहता है। ऐसा लगता है कि वे हारने से डरते हैं, इसलिए मुकाबले में ही नहीं उतरते। कभी-कभी लगता है कि वे अपने आपको बहुत बड़ा सेलिब्रिटी समझते हैं इसलिए अपने से कम लोकप्रिय लोगों से उन्हें हारना पसंद नहीं है। 
 
वे अच्छे डांसर हैं, लेकिन बिग बॉस में उन्होंने कभी अपना ये हुनर नहीं दिखाया। कभी दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया। कभी हंसाया नहीं। हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। झापट मार दूंगा जैसा जुमला अक्सर बोलते रहते हैं, लेकिन कभी किसी को मारा नहीं। मुंहजोरी भी ठीक से नहीं कर पाते। सिर्फ अपनी कहते हैं और दूसरों की तो सुनते भी नहीं हैं।

श्रीसंत जब बिग बॉस में आए थे तो उम्मीद थी कि वे क्रिकेट को लेकर कुछ रोचक किस्से बताएंगे। ड्रेसिंग रूम की बातें जो लोग नहीं जानते हैं उसके बारे में दर्शकों को जानकारी देंगे। उन पर जो दाग लगा था उसके बारे में चर्चा करेंगे, लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। 
 
अलग-थलग पड़े रहते हैं। बात-बात पर उबलने लगते हैं। दीपिका, नेहा, सृष्टि जैसी लड़कियां उन्हें शांत रहने के लिए कहती है तो उन्हें यह अटेंशन अच्छा लगता है। इसलिए अपने इस व्यवहार को वे दोहराते रहते हैं। 
 
श्रीसंत के इस अजीबो-गरीब व्यवहार को लेकर सलमान खान तक उन्हें टोक चुके हैं कि श्री यह एक गेम है जिसका लुत्फ उठाओ, लेकिन श्रीसंत को अभी तक यह बात पल्ले नहीं पड़ी है। शायद वे अपनी छवि सुधारने के लिए इस शो में आए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख