dharma sangrah
✕

बप्पी लहरी का किशोर कुमार से था यह खास रिश्ता

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (15:31 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे बप्पी लहरी ने 69 वर्ष की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 
बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम आलोकेश लहरी रखा था। उनके माता पिता अपरेश लहरी और बंसुरी लहरी दोनों ही बंगाली सिंगर और म्यूजिशियन थे। बप्पी लहरी को संगीत का माहौल बचपन से ही मिला था।
 
भारत के दिग्गज सिंगर-एक्टर किशोर कुमार से भी बप्पी लहरी का गहरा नाता था। किशोर कुमार रिश्ते में बप्पी लहरी के मामा थे। बप्पी दा ने अपने मामा किशोर कुमार के साथ कई फिल्मों में गाने गाए थे।
 
बप्पी लहरी ने 24 जनवरी 1977 को चित्राणी लहरी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी रीमा लहरी जो कि सिंगर हैं। एक बेटा बप्पा लहरी जो कि म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उनके बेटे बप्पा ने तनीषा लहरी से शादी की है और उनका एक बेटा कृष लहरी है। 
 
बप्पी लहरी ने अपने 48 साल के करियर में 5,000 से ज्यादा गाने कंपोज किए और गाए थे। उन्होंने हिन्दी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसामी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।

यह भी पढ़िए:
बप्पी लाहरी जिनके डिस्को संगीत ने लोगों को कर दिया था दीवाना

इस बीमारी से पीड़ित थे बप्पी लहरी, नींद में रूक जाती है सांस

मृणाल ठाकुर ने छोटे कपड़ों में किए फोटो पोस्ट, लोगों ने कहा आपसे ऐसी उम्मीद न थी

रूद्र के किरदार के बारे में अजय देवगन का बयान, ऐसा ग्रे कैरेक्टर कभी नहीं देखा होगा

चरमसुख सीरिज में मजबूरी: नीयत में खोट ने किया रिश्ते को शर्मसार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख