Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 18 May 2025
webdunia

Bachchhan Paandey Trailer Review: वो 5 खास बातें जो बनाती है अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के ट्रेलर को धमाकेदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bachchhan Paandey
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (11:44 IST)
Bachchhan Paandey Trailer Review बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी और उम्मीद की जा रही है कि यही वो फिल्म है जो एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच सकती है। पहले भी अक्षय (Akshay Kumar) ने यह जवाबदारी फिल्म 'सूर्यवंशी' के जरिये सफलतापूर्वक निभाई थी और एक बार फिर भार उनके ही कंधों पर है। होली पर रिलीज हो रही है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) का ट्रेलर एक मसाला फिल्म की झलक पेश करता है और यह धमाकेदार है। पेश है ट्रेलर की 5 खास बातें: 

1) अक्षय कुमार का लुक 
Bachchhan Paandey
अक्षय कुमार ने इस बार अपने लुक से खेला है। पत्थर की आंख लगाकर वे खतरनाक लग रहे हैं। भाई नहीं बल्कि गॉडफादर बनना चाहते हैं। बच्चन पांडे के ट्रेलर (Bachchhan Paandey) में अक्षय का किरदार खतरनाक और खूंखार दिखाया है। वे हीरो कम और विलेन ज्यादा लग रहे हैं। जाहिर सी बात है ट्रेलर में कुछ बातें छिपाई और कुछ बातें दिखाई गई हैं।

2) मजेदार कैरेक्टर्स
Bachchhan Paandey
बच्चन पांडे के ट्रेलर (Bachchhan Paandey Trailer) में कई मजेदार कैरेक्टर्स भी नजर आए हैं। कांडी, पेंडुलम, बफेरिया चाचा के किरदार खतरनाक और फनी हैं। पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी और कृति सेनन भी मौजूद हैं। साथ ही जैकलीन फर्नांडिस की झलक भी फिल्म में नजर आती है। 

3) एक्शन का डोज
Bachchhan Paandey
एक्शन देसी है और फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज नजर आ रहा है। लंबे समय बाद अक्षय इस तरह का एक्शन करते नजर आए हैं। 

4) अक्षय कुमार की एक्टिंग
Bachchhan Paandey
अक्षय कुमार ने थोड़ा एक्टिंग स्टाइल बदला है जो उनके किरदार पर सूट कर रहा है। उनका किरदार सीधे दर्शकों से कनेक्ट हो रहा है। 

5) मसालों का जोरदार तड़का
Bachchhan Paandey
एक्शन के साथ कॉमेडी की झलक भी बच्चन पांडे के ट्रेलर (Bachchhan Paandey Trailer)  में नजर आई है। गीत नहीं दिखाए गए हैं। इमोशन और रोमांस भी तगड़ा होगा यह कहानी को देख समझ आता है। कुल मिलाकर यह मसाला फिल्म है। मसालों का संतुलन सही मात्रा में है या नहीं ये तो फिल्म देख कर पता चलेगा, लेकिन बच्चन पांडे का ट्रेलर (Bachchhan Paandey Trailer)  जोरदार है। 

Bachchhan Paandey Trailer

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब स्विच बोर्ड सुधारने के बहाने माधुरी दीक्षित के घर घुस गया था अनजान शख्स, पकड़ाने पर कही यह बात