Hanuman Chalisa
✕

टाइगर के साथ रोमांस करना पसंद

रोमांटिक सीन पर हंस पड़ते थे टाइगर और दिशा

Webdunia
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बागी 2' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी कैमिस्ट्री साफ नज़र आती है। साथ ही ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की कैमिस्ट्री ने शोर मचा रखा है। दोनों फिल्म के प्रमोशंस में व्यस्त हैं और कई जगह इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में कई बार दिशा, जिनकी बॉलीवुड में यह दूसरी फिल्म है, अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के बारे में बात कर चुकी हैं। 
 
जस्ट फ्रेंड्स 
कभी इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा नहीं किया। दोनों सिर्फ 'जस्ट फ्रेंड्स' वाली बात पर ही जमे हुए हैं। हालांकि दोनों को देखकर ऐसा लगता नहीं और इन्हें साथ में बहुत पसंद भी किया जाता है। दिशा पहले भी कह चुकी है कि टाइगर के साथ उनकी दोस्ती की वजह से ही वे ऑन-स्क्रीन उनके साथ रोमांस करने से घबराती नहीं। हाल ही में उन्होंने एक और इंटरव्यू के दौरान टाइगर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलासा किया। 


 
हैंग-आउट टाइगर के साथ 
दिशा ने बताया कि वे केवल टाइगर श्रॉफ के साथ ही हैंग-आउट करना पसंद करती हैं क्योंकि वे टाइगर के साथ बहुत कम्फर्टेबल रहती हैं। दिशा बॉलिवुड पार्टिज़ भी अटेंड नहीं करती क्योंकि सभी रात 11 बजे के बाद शुरू होती हैं। वे टाइगर के साथ डांस क्लास और वर्कआउट सेशन्स अटेंड करती हैं। शायद इसलिए सभी को लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
नाम जोड़ दिया जाएगा 
दिशा ने आगे यह भी साफ किया कि अगर वे टाइगर के बाद किसी और के साथ हैंगआउट करेंगी तो भी उनका नाम उस नए इंसान के साथ जोड़ा जाएगा। दिशा की बॉलीवुड में यह दूसरी ही फिल्म है लेकिन उन्होंने जल्द ही मीडिया को अपनी तरफ आकर्षित किया है। वे अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर जवाब भी दे रही हैं। हो सकता है यह सिर्फ दोस्ती ही हो। लेकिन अगर यह जोड़ी अगर बने भी तो फैंस इसे पसंद करेंगे। फिल्म बागी 2 में उनके रोमांटिक सीन को लेकर दिशा ने बताया था कि कभी-कभी वे दोनों सीन के बाद ज़ोर-से हंस दिया करते थे। फिल्म 'बागी 2' सिनेमाघरों में 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख