Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' से हाथ जले, अब फिल्म देख कर ही सौदा

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (18:58 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' इस मायने में खास है कि पहली बार इतने बड़े सितारे की फिल्म सिनेमाघर में रिलीज करने की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई। कुछ समय पहले तक यह बात कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन कोरोनावायरस ने जहां कुछ रास्ते तंग कर दिए तो कुछ नए दरवाजे दिखा भी दिए। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म बेचने में भले ही मुनाफा कम होता हो, लेकिन होता जरूर है। खासतौर पर कम बजट की फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माताओं को तो यह माध्यम खासा रास आ रहा है। 
 
बहरहाल, 9 नवम्बर को धमाके के साथ लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। पहले दिन तो अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन रिपोर्ट खास नहीं आई। फिल्म समीक्षकों के साथ-साथ आम दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद नहीं किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म वालों ने जो उम्मीद लक्ष्मी से लगाई थी, उसका 50 प्रतिशत भी उन्हें नहीं मिला और इसको लेकर वे खासे निराश बताए जा रहे हैं। बिना फिल्म देखे उन्होंने सौदा किया था तो हाथ जलने का जोखिम ज्यादा था। अक्षय की फिल्म पर आंख मूंदकर भरोसा करने का खामियाजा उन्होंने उठाया। 
 
कहा जा रहा है कि अब बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने फैसला किया है कि वे फिल्म देख कर ही सौदा तय करेंगे। दिखाना है या नहीं? कीमत कम देना है या ज्यादा? इन प्रश्नों का उत्तर उनकी कमेटी तैयार करेगी और उसके आधार पर फैसला तय होगा। बताया जा रहा है कि एक बड़ी फिल्म जिससे नामी लोग जुड़े हुए हैं उसका फैसला इसी आधार पर होगा। 
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझने वाले फिल्म निर्माताओं में इस खबर से खासी हलचल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर

'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?

370 रुपये की बिरयानी विवाद: नौकरी जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मनोरंजन के लिए बनाई थी झूठी कहानी

सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा

'लगान' रीयूनियन पार्टी में दिखा सलमान खान का नया लुक, फैंस को याद आया 'तेरे नाम' का राधे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख