dharma sangrah
✕

अजय देवगन ने दिवाली पर किए हैं धमाके

Webdunia
दिवाली पर शाहरुख खान की फिल्में सफल ही रहती हैं। शाहरुख की कोशिश रहती थी कि इस बड़े त्योहार पर उनकी फिल्में प्रदर्शित हों। वे अपनी रिलीज ऐसी ही प्लान करते थे और दिवाली पर उनकी फिल्में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सितारों पर हमेशा भारी पड़ी हैं। 
 
फिलहाल किंग खान के सितारे की चमक कम हुई है और दिवाली पर लंबे समय से उनकी फिल्में रिलीज भी नहीं हुई हैं। शाहरुख की तरह अजय देवगन के लिए भी दिवाली 'लकी' साबित हुई है। पिछले दस सालों की बात करें तो इनमें से 6 दिवाली पर अजय की फिल्में रिलीज हुई हैं और ज्यादातर कामयाबी ही उनके हाथ लगी है। 
 
2008 में अजय देगवन की 'गोलमाल रिटर्न्स' रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कामयाबी हासिल की। इससे अजय का हौंसला बढ़ गया। 
 
2009 में भी अजय और रोहित ने अपनी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' प्रदर्शित कर दी। इस फिल्म का मुकाबला सलमान की 'मैं और मिसेस खन्ना' और अक्षय कुमार-संजय दत्त की 'ब्लू' जैसी भारी-भरकम फिल्मों से था। अजय की फिल्म ने इन फिल्मों को चारों खाने चित कर दिया। 
 
अब है‍टट्रिक की बारी थी। 2010 में भी अजय देवगन की और रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 3' प्रदर्शित हुईं। इसके सामने अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'एक्शन रिप्ले' रिलीज हुई। फिर वही बात हुई। अक्षय की फिल्म फ्लॉप और अजय की सुपर हिट। 
 
अजय समझ गए कि दिवाली उनके लिए सफलता लेकर आती है। 2012 में 'सन ऑफ सरदार' रिलीज हुई। सामने शाहरुख खान 'जब तक है जान' लेकर आए। शाहरुख ने भी दिवाली पर असफलता का मुंह नहीं देखा था। जोरदार मुकाबला हुआ। अदालत बाजी भी हुई। मुकाबला बराबरी पर छूटा, हालांकि अजय की फिल्म थोड़ी आगे ही रही। शाहरुख जैसे सितारे से मुकाबला बराबर करना ही अजय के लिए सफलता मानी जा सकती है।
 
शिवाय नामक महत्वाकांक्षी फिल्म जब अजय देवगन ने प्लान की तो रिलीज के लिए दिवाली को ही उन्होंने चुना। 2016 में शिवाय प्रदर्शित हुई। सामने रणबीर कपूर की 'ऐ दिल है मुश्किल' थी। मुकाबले के पहले खूब मुंहजोरी भी हुई। इस बार अजय की पराजय हुई। शिवाय फ्लॉप हो गई। बहुत बड़ा बजट भी इसके लिए जिम्मेदार था। 
 
खैर, इस पराजय से अजय नहीं घबराए और 2017 में एक बार फिर 'गोलमाल अगेन' लेकर हाजिर हैं। रोहित शेट्टी निेर्देशक हैं जिनके साथ अजय की कोई भी फिल्म कभी फ्लॉप नहीं हुई। सामने आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' है, लेकिन यह फिल्म बहुत बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि आमिर का रोल बहुत बड़ा नहीं है और न ही फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है। उम्मीद है कि इस दिवाली पर अजय कामयाबी फिर अजय के हाथ लगेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख