khatu shyam baba

सोनम कपूर की मेहंदी की खास 5 बातें

Webdunia
इस वर्ष की सबसे बड़ी बॉलीवुड शादी की तैयारियां और धमाल ज़ोरो पर है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी लंबे समय से छुपाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अब दोनों शादी कर रहे हैं। लव बर्ड्स की शादी में कपूर्स और आहूजास का क्रेज़ देखने लायक है। हाल ही में इस पंजाबी वेडिंग की शुरुआत हुई मेहंदी सेरेमनी से, जहां का महौल बहुत ही मस्तीभरा है। 
 
जानते हैं सोनम कपूर और आनंद आहुजा की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी 5 खास बातें- 
 
1) ये हैं मेहंदी डिज़ाइनर 
मेहंदी सेरेमनी को स्पेशल और सोनम के हाथों को खुबसूरती से सजाने वाली ये डिज़ाइनर हैं वीना नागदा। दरअसल वीना बॉलीवुड में किसी शख्सियत से कम नहीं हैं। ये सेलीब्रिटी बॉलीवुड की लगभग हर सेलीब्रिटी को मेहंदी लगा चुकी हैं और बॉलीवुड में उनकी डिज़ाइनर मेहंदी का क्रेज़ जबर्दस्त है। दिलचस्प बात यह है कि कपूर परिवार की बड़ी बहू श्रीदेवी को भी वीना मेहंदी लगा चुकी हैं। 
 
वीना के क्लाइंट्स में बॉलीवुड से लेकर विदेशों तक एक लोग शामिल हैं। यहां तक की वीना, अंबानी परिवार और डायमंड किंग विजयभाई शाह भी वीना को ही मेहंदी के लिए अपॉइंट करते हैं। वीना के नाम सबसे तेज़ मेहंदी लगाने का अवॉर्ड है। वीना की टीम से एक वीडियो भी शेयर हुआ है  जिसमें वे सोनम कपूर को मेहंदी लगा रही हैं। 
 

 
2) कौन-कौन हुआ शामिल? 
कपूर्स के घर में पहली शादी हो और कोई मिस हो जाए, यह कैसे हो सकता है। वायरल हुए पिक्चर्स और वीडियोज़ में सोनम कपूर के अलावा बहन रिया कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर, पापा अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर सभी के हाथों में मेहंदी लगी। इनके अलावा इस ग्रांड फंक्शन में परिवार के लगभग सभी बच्चे यानी अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, जहान कपूर, अंशुला कपूर और मोहित मारवाह भी शामिल थे। 
 

 
घर के बड़ों में संजय कपूर, उनकी पत्नी महीप भी वहां थे। इनके अलावा बॉलीवुड से जैकलीन फर्नांडीज़, सिद्धांत कपूर, रानी मुखर्जी, वरुण धवन, करण जौहर भी शामिल हुए। साथ ही डिज़ाइनर कुणाल रावल की मस्ती देखने लायक थी, जो आनंद और सोनम के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
 
 
3) इन्होंने सजाई सोनम कपूर की शादी की ड्रेस 
सोनम कपूर मेहंदी सेरेमनी में बहुत खूबसुरत लग रही थीं। उन्होंने पीच, ग्रे और गोल्डन के कलर कॉम्बिनेशन की एलीगेंट ड्रेस पहनी थी जिसपर उन्होंने छोटी सी ईयररिंग्स पहनी थीं। खुले बालों में ये ड्रेस पहन सोनम का दुल्हन अवतार देखने लायक है। वहीं आनंद ने भी सैल्मन शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों पेस्टल कलर पहले मैच कर रहे थे। 
 
 
सोनम और आनंद के शादी के कपड़े डिज़ाइन करने की ज़िम्मेदारी पाप अनिल ने डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर को दी है। राघवेंद्र लंबे समय से अनिल के ड्रेसेस डिज़ाइन कर रहे हैं। इसके लिए अनिल ने खासतौर पर उन्हें अपने बेटी की ड्रेसेस डिज़ाइन करने की ज़िम्मेदारी दी थी। वहीं हर्षवर्धन कपूर ने भी राघवेंद्र के डिज़ाइन किए व्हाइट कुरता पजामा और ग्रे नेहरू जैकेट पहनी। बहन रिया कपूर ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी थी। 
 
 
4) चाचा हुए इमोशनल, ऐसे कही दिल की बात 
अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी सोनम की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनम पूरे घर की लाड़ली हैं। मेहंदी सेरेमनी के वक़्त चल रही पार्टी में गेस्ट के साथ सभी ने जमकर डांस किया। इसमें चाचा संजय कपूर भी शामिल थे। उन्होंने हाल ही में एक पुरानी पिक्चर शेयर करते हुए सोनम को लिखा कि 20 साल पहले जब हम मेरी शादी में नाचे थे सोनम। अब मैं तुम्हारी शादी में नाचूंगा। टाइम फ्लाइस।  
 
 
इसके अलावा चाचा संजय ने एक और पिक्चर शेयर की है जिसमें वे उनके बेटे जहान और कपूर्स की बाकी बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं। यह सोनम की मेहंदी सेरेमनी का ही पिक्चर है। इसमें जहान, अंशुला, जाह्नवी, खुशी और शनाया नज़र आ रहे हैं। 
 
 
5) सोनम से ज़्यादा आनंद शरमा रहे हैं 
सोनम कपूर की मेहंदी सेलीब्रेशन में हो रही वीडियोज़ में सबसे ज़्यादा एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें लव-बर्ड्स का अंदाज़ देखने लायक है। इसमें हाथों में मेहंदी लगाए सोनम अपने होने वाले हबी आनंद के गले लगकर रोमांटिक डांस कर रही हैं। दोनों गाने 'दिल बड़ा बेईमान' पर डांस कर रहे हैं। इसमें शरमाते हुए आनंद बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। 
 
 
एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें सोनम कपूर गाने 'क्युटी पाई' पर डांस कर रही हैं। हाथों में मेहंदी लगाए सोनम इस वीडियो में क्युटी पाई लग रही हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिनलैंड के राष्ट्रपति भी बने ‘धुरंधर’ के फैन, भारत आने से पहले बेटे की सलाह पर देखी फिल्म

पाकिस्तान में बैन हो जाए तो भी फर्क नहीं पड़ता: धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बयान फिर चर्चा में

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलेगा या नहीं? आमिर खान ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

अतरंगी कपड़ों से खामोशी तक… रणवीर सिंह का बदला अंदाज, अब यह धुरंधर नहीं मचा रहा है शोर

राज-डीके की सुपरहीरो फिल्म में सलमान खान के साथ सामंथा रुथ प्रभु?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख