Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2021: गूगल पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली Top 10 Movies

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bollywood 2021
, गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (13:05 IST)
इस वर्ष गूगल पर भारत से वर्ष 2021 में ये फिल्में सबसे ज्यादा सर्च की गई। इसमें हिंदी, दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड मूवी भी शामिल हैं।

जय भीम-
Bollywood 2021
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' गूगल की साल 2021 की सर्च लिस्ट में टॉप पर है। 'जय भीम' ने सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्मों को भी पछाड़ दिया। 

शेरशाह-
Bollywood 2021
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' गूगल की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ये फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।

राधे-
Bollywood 2021
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की राधे तीसरी सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्म रही। 
 

बेल बॉटम-
Bollywood 2021
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' गूगल की साल 2021 की सर्च लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

एटर्नल्स-
Bollywood 2021
लिस्ट में पांचवे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म 'एटर्नल्स' है। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एटर्नल्स इस लिस्ट में शामिल होने वाली टॉप रैंक की विदेशी फिल्म है।
 

मास्टर-
Bollywood 2021
साउथ स्टार विजय की 'मास्टर' छठे नंबर पर है।

सूर्यवंशी-
Bollywood 2021
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने सातवें स्थान पर जगह बनाई है। इस कॉप ड्रामा फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

गॉडजिला वर्सेज कोंग-
Bollywood 2021
फिल्म गॉडजिला वर्सेज कोंग लिस्ट में आठवें नंबर पर है। इस‍ लिस्ट में शामिल होने वाली यह दूसरी हॉलीवुड फिल्म है।

दृश्यम 2-
Bollywood 2021
साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 को लिस्ट में नौवां नंबर मिला है। 

भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया-
Bollywood 2021
अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2021: सेलिब्रिटीज़ जिन्होंने 2021 में दुनिया को कहा अलविदा