biodatamaker
✕

बॉलीवुड 2014 : बिछुड़े सभी बारी-बारी

Webdunia
सोमवार, 29 दिसंबर 2014 (17:44 IST)
वर्ष 2014 ने बॉली‍वुड से कुछ लोगों को हमसे छिन लिया। जिन्हें हर सिने प्रेमी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 
17 जनवरी :  सुचित्रा सेन (अभिनेत्री/ 82 वर्ष) : 17 जनवरी को हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन ने कोलकाता में अंतिम सांस ली। उन्हें भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था। प्रमुख हिंदी फिल्म- आंधी, देवदास, बम्बई का बाबू। 
 
25 मार्च : नंदा (अभिनेत्री/ 75वर्ष)  : हृदयघात से फिल्म अभिनेत्री नंदा हमारे बीच नहीं रही। उन्होंने कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय के रंग बिखेरे। प्रमुख फिल्में : तूफान और दीया, हम दोनों, गुमनाम, जब जब फूल खिले, इत्तेफाक। 
 
10 जुलाई : जोहरा सहगल (अभिनेत्री/ 102 वर्ष) : बिंदास शख्सियत की मल्लिका जोहरा सहगल अब नहीं रही। युवा वर्ग उन्हें वीर जारा, चीनी कम और सांवरिया जैसी फिल्मों के जरिये जानता है। 
 
26 जुलाई : अरुण दत्त (निर्माता/ 58 वर्ष) : महान निर्देशक और अभिनेता गुरुदत्त के बेटे। बिंदिया चमकेगी (1984) और खुले आम (1992) का निर्माण किया। 
 
3 नवंबर : सदाशिव अमरापुरकर (अभिनेता/ 64 वर्ष) : फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण सदाशिव अमरापुकर नहीं रहे, लेकिन उनकी कई फिल्में लोगों के जेहन में ताजा रहेंगी। अर्द्धसत्य, सड़क , इश्क जैसी कई उम्दा फिल्मों में सदाशिव ने काम किया। 
 
12 नवंबर : रवि चोपड़ा (निर्माता-निर्देशक/ 68 वर्ष) : बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा को मशहूरी टीवी धारावाहिक महाभारत से मिली। उन्होंने जमीर, द बर्निंग ट्रेन, मजदूर, बाबुल, बागबान जैसी फिल्में निर्देशित की।
 
2 दिसम्बर : देवेन वर्मा (निर्देशक-अभिनेता/ 77 वर्ष) : स्वस्थ हास्य के लिए देवेन वर्मा का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। गोलमाल, अंगूर, रंग बिरंगी, झूठी जैसी कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से देवेन ने गुदगुदाया। बड़ा कबूरत (1973), बेशरम (1978), चटपटी (1983) और दाना पानी (1989) फिल्में उन्होंने निर्देशित की। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल