Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2014 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2014

समय ताम्रकर

, मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (18:27 IST)
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाया। हाईवे के जरिये उन्होंने दिखा दिया कि मौका मिले तो वे अभिनय करना भी जानती हैं। टॉप एक्ट्रेसेस के लिए आलिया नई चुनौती बन गई हैं। 
रिलीज : 3 (हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 1
औसत : 1
फ्लॉप : 0

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड 2014
वर्ष भर अनुष्का के क्रिकेटर विराट कोहली से प्रेम प्रसंग के चर्चे होते रहे। 2014 के बिदा होते-होते उन्होंने 'पीके' जैसी सफल फिल्म दे दी। फिल्म में आमिर खान हो तो हीरोइन को कोई चर्चा नहीं मिलती, लेकिन 'पीके' देखने के बाद आमिर के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी याद रहती हैं। 
रिलीज : 1 (पीके)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

बिपाशा बसु
बॉलीवुड 2014
बिपाशा की फिल्में जिस तेजी से पिट रही हैं कि लगने लगा है कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। पर्सनल लाइफ में भी कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। हमशकल्स क्यों की, इसका अफसोस बिपाशा को अब तक है। हॉरर फिल्में बिपाशा का मजबूत पक्ष है, लेकिन क्रीचर 3डी की असफलता ने सवालिया निशान लगा दिया है।
रिलीज : 2 (हमशकल्स, क्रीचर 3डी)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड 2014
दीपिका पादुकोण की सफलता 2014 में भी जारी रही। हैप्पी न्यू ईयर के जरिये उन्हें सफलता हाथ लगी तो फाइंडिंग फैनी में उनके उत्कृष्ट अभिनय की चारों ओर चर्चा हुईं। एक डब फिल्म 'कोचदाइयां' में भी वे रजनीकांत के साथ नजर आईं। बॉलीवुड के सारे बड़े स्टार दीपिका के साथ फिल्म करना चाहते हैं। प्रियंका और कैटरीना से वे आगे निकलती दिखाई दे रही हैं।  
रिलीज : 3 (हैप्पी न्यू ईयर, फाइंडिंग फैनी, कोचदाइयां) 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 1
फ्लॉप : 1

जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड 2014
सभी जानते हैं कि किक की सफलता में श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस का योगदान नगण्य है, लेकिन इस मूवी ने जैकलीन के करियर को जोरदार किक लगा दी है और कुछ उम्दा फिल्में जैकलीन की झोली में आ गिरी हैं।
रिलीज : 1 (‍किक)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

कंगना रनौट
बॉलीवुड 2014
कंगना एक अच्छी तो दो बुरी फिल्में करती हैं। यही हाल इस वर्ष भी रहा। क्वीन जैसी बेहतरीन फिल्म उन्होंने दी जो सफल भी रही। इसी क्वीन को जब दर्शकों ने रिवॉल्वर रानी बन उंगली दिखाते देखा तो समझ ही नहीं आया कि वे ऐसी घटिया फिल्में क्यों करती हैं।
रिलीज : 3 (क्वीन, रिवॉल्वर रानी, उंगली)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 0
फ्लॉप : 2

करीना कपूर
बॉलीवुड 2014
करीना कपूर का मन फिल्मों की बजाय गृहस्थी में ज्यादा लग रहा है। अब वे टाइम पास करने के लिए फिल्में कर रही हैं। अच्छे रोल करने की उनकी महत्वाकांक्षा अब नजर नहीं आती। उनकी एकमात्र फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' रिलीज हुई, जिसमें करीना के लिए करने को कुछ नहीं था। 
रिलीज : 1 (सिंघम रिटर्न्स) 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 0

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड 2014
कैटरीना कैफ इतनी कम फिल्में कर रही हैं कि दूसरी हीरोइनें उनसे आगे निकल रही हैं। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनकी एक ही फिल्म रिलीज हुई। रितिक रोशन के साथ वे 'बैंग बैंग' में नजर आईं। 2015 में उनकी तीन फिल्में रिलीज होने की संभावना है। 
रिलीज : 1 (बैंग बैंग)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 0

परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड 2014
परिणीति ने इस वर्ष असफल फिल्मों की हैटट्रिक बनाई। यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन्स जैसे बैनर परिणीति को सफलता नहीं दिला पाए। इससे उन्हें करारा झटका लगा और कुछ समय के लिए उन्होंने ब्रेक ले लिया है। सोच-विचार कर रही हैं कि किस तरह की फिल्में करना चाहिए।
रिलीज : 3  (हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0
फ्लॉप : 3

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड 2014
प्रियंका चोपड़ा ने इस वर्ष अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'मैरी कॉम' दी, जिसमें उन्होंने बॉक्सर की भूमिका विश्वसनीयता के साथ निभाई। शायद उन्हें इस रोल के लिए कई पुरस्कार भी मिल सकते हैं। गुंडे में वे युवा अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई दी। प्रियंका फिलहाल कम फिल्में कर रही हैं, जरूरत से उन्हें और ज्यादा फिल्म करने की। 
रिलीज : 2 (गुंडे, मैरी कॉम)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1 
औसत : 1
फ्लॉप : 0

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड 2014
इस वर्ष भी श्रद्धा के खाते में एक सुपरहिट फिल्म एक विलेन आई। हैदर में उनके अभिनय की तारीफ हुई। उंगली फिल्म करने के लायक ही नहीं थी। 2014 ने श्रद्धा का कद ऊंचा किया है। 
रिलीज : 3 (एक विलेन, हैदर, उंगली)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1  
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 2 

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड 2014
 
सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहा। एक्शन जैक्सन फ्लॉप रही जबकि हॉलिडे को औसत सफलता मिली। लिंगा की सफलता को लेकर वे इतरा सकती हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि इसकी कामयाबी का सारा श्रेय रजनीकांत को जाता है। यह फिल्म हिंदी में डब होकर भी रिलीज हुई है और भले ही तमिल में इसे शानदार कामयाबी मिली हो, लेकिन हिंदी की सफलता औसत रहने की संभावना है। 
रिलीज : 3 (हॉलिडे, एक्शन जैक्सन, लिंगा)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 2 
फ्लॉप : 1 

सोनम कपूर
बॉलीवुड 2014
लाख कोशिशों के बावजूद सोनम कपूर का करियर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। बेवकूफियां देखने की दर्शकों ने बेवकूफी नहीं की। पापा अनिल कपूर ने 'खूबसूरत' बनाईं, लेकिन फिल्म को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली। 2015 सोनम के लिए अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि वे सलमान खान की शरण में हैं।
रिलीज : 2 (बेवकूफियां, खूबसूरत)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 1

सनी लियोन
बॉलीवुड 2014
बतौर हीरोइन सनी लियोन की एकमात्र फिल्म रिलीज हुई जो केवल उनके बल पर ही ‍सफल रही। कुछ फिल्मों में उन्होंने आइटम सांग किए तो दक्षिण भारतीय फिल्में भी उन्होंने की। सनी की मांग बनी हुई हैं और 2015 में उनकी कई फिल्में रिलीज होंगी।
रिलीज : 1 (‍रागिनी एमएमएस 2)
ब्लॉकबस्टर : 0 
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 0

विद्या बालन
बॉलीवुड 2014
नई हीरोइनों की भीड़ में विद्या बालन गुम होती जा रही हैं। शादी के बाद सफलता उनसे दूर हो गई है। कहीं ये शादी के साइड इफेक्ट्स तो नहीं है। जासूस बन कर भी वे दर्शकों को लुभा नहीं पाईं। 
रिलीज : 2 (बॉबी जासूस, शादी के साइड इफेक्ट्स)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 2

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi