Bjp Convention %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%87 110021600106_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सारे शहर भारतीयों के

Advertiesment
भारतीय जनता पार्टी
उत्तर भारतीयों पर हमले के लिए शिवसेना की खुली आलोचना करने के बावजूद भाजपा ने उससे संबंध तोड़ने के बारे में कुछ कहने से इंकार कर दिया लेकिन जोर देकर कहा कि मुंबई सहित देश के सभी शहर सभी भारतीयों के हैं।

अपना आधार और मित्र दलों की संख्या बढ़ाने की रणनीति पर विचार करने के लिए बुधवार से भाजपा अपनी तीन दिवसीय बैठक शुरू कर रही है।

बैठक की पूर्वसंध्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि मुंबई सभी भारतीयों की है। मुंबई सहित देश के सारे शहर सभी भारतीयों के हैं और हमारा यह स्पष्ट मत है।

अनंत कुमार ने हालाँकि बार-बार किए जा रहे इन सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया कि भाजपा क्या शिवसेना से नाता तोड़ेगी या उसके साथ रिश्तों को पुनर्परिभाषित करेगी जैसा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महासचिव विनय कटियार कई बार माँग कर चुके हैं।

इन प्रश्नों को दोहराए जाने पर उन्होंने उनका सीधा जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि आपको सवाल पूछने का विशेष अधिकार है लेकिन मुझे भी ये विशेष अधिकार है कि मैं उनका जवाब कैसे दूँ।

गौरतलब है कि इस साल के अंत में बिहार विधानसभा के होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर भाजपा महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ शिवसेना के रूख का कड़ा विरोध कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi