Bjp Convention %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%a8 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%ad%e0%a5%80 110021700091_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिंतन भी, चटखारे भी...

Advertiesment
भाजपा
समाज के अलग-अलग वर्गों में पैठ बढ़ाने के मकसद से चिंतन में जुटी भाजपा ने यहाँ अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने वाले नुमाइंदों के लिए अखिल भारतीय दस्तरखान सजाया है। यहाँ हर प्रांत के 'स्वाद' का खयाल रखा गया है।

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार से शुरू हुआ और तीन दिन तक चलेगा। अधिवेशन के दौरान भाजपा के कर्णधार तीखे मुद्‍दों पर बहस करने के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि हालांकि पार्टी अधिवेशन के दौरान सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जा रहे हैं, लेकिन इनके चयन में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के बाशिंदों की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने वाले नुमाइंदे नाश्ते में चाय, कॉफी और बिस्कुट के साथ ही मध्यप्रदेश के मालवा अंचल के प्रसिद्ध व्यंजनों- पोहे-जलेबी और कचौरी का भी स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा नाश्ते में इडली, साँभर और उपमा जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भी इंतजाम है।

उधर उत्तर भारतीय व्यंजनों के शौकीन लोगों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सरसों का साग मक्का की रोटी और पंजाबी छोले सरीखे व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस अधिवेशन के दौरान दिलजानी, राजभोग, इमरती और मूँग व गाजर का हलवा जैसी मिठाइयाँ थाली की शोभा बढ़ाएँगी। सूत्रों ने बताया कि पाँच हजार लोगों की हिस्सेदारी वाले इस आयोजन में कई तरह की दालें और सब्जियाँ व्यंजन सूची को पूर्णता देंगी। (वेबदुनिया/भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi