काँटों के ताज के धनी राजनाथसिंह

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010 (19:44 IST)
ND
भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लिए अध्यक्ष का पद 'काँटो का ताज' था। इस ताज के काँटे उन्हें कितने चुभें, इसका अहसास उनके आज के भाषण से हुआ।

राजनाथ को पक्ष के बड़े नेताओं ने घेरे मे लिया था। अरुण जेटली से उनके संबंध बिगड़ गए थे। जसवंत सिंह उन्ही के कार्यकाल में पार्टी से बाहर गए। यह सब नेता खुद राजनाथ के राजनैतिक कद से कहीं ऊँचे हैं। अन्य नेताओं के भी राजनाथ के साथ मतभेद रहे।

इसका दर्द आज उन्होंने प्रकट किया। अध्यक्ष पद की महत्ता बताने के लिए उन्होंने इस पद की तुलना विक्रमादित्य के सिंहासन से की। इस पर दिनदयाल उपाध्याय से अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे लोग बैठे है, इसकी याद उन्होंने दिलाई।

अध्यक्ष के पद पर विश्वास, आस्था होनी चाहिए, इसका अहसास देते हुए गणित का सहारा लिया। गणित में एक संख्या मानी जाती है, उसी के आधार पर गणित का उत्तर निकलता है। उसी तरह अध्यक्ष एक पद है, उसे मान देना चाहिए, क्योंकि सत्ता का उत्तर पाने के लिए अध्यक्ष होना जरूरी है, इस कथन से उन्होंने अध्यक्ष की महत्ता बताई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी राजनाथ की इस पीडा का जिक्र अपने भाषण में किया। कार्यकर्ता व नेता प्रशिक्षण की बात उन्होंने इसी संदर्भ में की। इसके साथ साथ पक्ष में अनुशासन होना जरूरी है, यह बात भी दोहराई । (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : दिल्ली में फिर बदला मौसम, कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश, मध्यम श्रेणी में पहुंचा AQ

महाराष्ट्र : Cryptocurrency घोटाले में 79 लाख रुपए की ठगी, महिला को Facebook दोस्त ने बनाया शिकार

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार