Publish Date: Fri, 09 Feb 2018 (15:26 IST)
Updated Date: Fri, 09 Feb 2018 (15:30 IST)
हैम्पशायर, ब्रिटेन। आप इसे आज तक का सबसे बोल्ड प्रपोजल कहें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कुदरती अवस्था में आदम और हव्वा के जमाने का प्रेम प्रस्ताव था। एक जोड़े ने नग्न अवस्था में 400 अजनबियों के सामने स्टेज पर शादी का प्रपोजल रखा। 57 साल के नाइजेल सैम्योर ने 28 साल की राशेल एलेन को प्रपोज किया। इसके बाद नाइेजल ने कहा, 'वह एक अद्भुत क्षण था।'
विदित हो कि इस मौके पर एकत्रित हुए मेहमानों के बदन पर भी कोई कपड़ा नहीं था। सबके सब बर्थडे सूट में थे। इस जोड़े की मुलाकात इस प्रेम प्रस्ताव से मात्र 6 महीने पहले हुई थी, लेकिन अब दोनों एक दूसरे को ऐसे देख चुके हैं जैसे आम तौर पर कपल अपने बेडरूम में देखते हैं। दोनों 'नेचरिस्ट होलीडे' पर हैं। नाइजेल ने कहा कि इस तरह से प्रपोज करना उनके होलीडे की थीम के साथ भी जाता है।
नाइजेल का कहना है, 'मैंने अपने पार्टनर को इस बारे में नहीं बताया था। इसके बाद मैंने आयोजकों से पूछा कि क्या मैं स्टेज पर आकर माइक्रोफोन ले सकता हूं। इसके बाद मैंने राशेल से मुझे स्टेज पर साथ आने के लिए कहा क्योंकि वह जोर से 'हां' कहने की जगह सिर्फ अपनी गर्दन हिला रही थी।' लोगों को इस बात का भरोसा नहीं हुआ कि राशेल ने पहली बार में ही मुझे 'हां' कर दिया था। जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो सब लोग चीयर करने लगे। नाइजेल का कहना है कि यह सब एक ऐसे कमरे में हुआ, जहां करीब 400 न्यूड लोग मौजूद थे।
नाइजेल और राशेल एक नेचरिस्ट स्पा से जुड़े हैं। नाइजेल ने कहा, 'जब मैंने स्पा में जाना शुरू किया तो थोड़ा असहज था, लेकिन सब लोगों ने मुझे सहज बना दिया। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग अपनी रोजाना की जिंदगी में क्या काम करते हैं। चाहे वह डॉक्टर हों, जज हों या पुलिसवाले हों। नग्न होकर हम इस सोच से पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं।'