Publish Date: Fri, 10 May 2019 (13:51 IST)
Updated Date: Fri, 10 May 2019 (16:36 IST)
आपको याद हो तो कुछ समय पहले ट्विटर पर पुरुषों के लिए #NoshaveNovember ट्रेंड हो रहा था। इसके अंतर्गत पुरुष नवंबर के पूरे महीने में वह दाढ़ी रखते हैं। इसे सोशल मीडिया पर अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं अब इसी तर्ज पर थोड़ा बोल्ड होते हुए महिलाओं के लिए एक मशहुर नारीवादी लेखन संस्था फेमिनिस्म इन इंडिया ने एक कैंपेन के तहत इस महीने को #Masturbationmay माना है।
इस कैंपेन के तहत पांच सवालों द्वारा महिलाओं से उनके अतंरंग पलों की कहानी पूछी जा रही है। इसके अलावा संस्था ने #womenarecumming जैसे हैशटेग भी फ्लोट किए हैं, जो इस समय ट्रेंडिग में है।
आइए जानते हैं वो 5 सवाल जिन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है:
पहला सवाल- महिलाओं आपको क्या उत्तेजित करता है।
दूसरा सवाल- आपने किस उम्र में हस्तमैथुन शुरु किया था।
तीसरा सवाल- इस प्रक्रिया से जुडा़ अपना अनुभव साझा करें।
चौथा- महिला के हस्तमैथुन से जुड़े भ्रामक तथ्यों क्या है
पांचवा- आप दूसरी महिलाओं को इस से संबंधित क्या सलाह देंगी।
इन पांचों सवाल पर बहुत सारी लड़कियां जवाब दे रही हैं। खासकर तीसरे प्रशन पर लड़कियों ने काफी जवाब दिए हैं जिसको संस्था ने रीट्विट किया है। कई लड़कियों ने बताया कि वह यह करते हुए कैसे पकड़ी गई और झेप गई। कइयों ने इस प्रक्रिया के दौरान हास्यासपद घटना साझा की। अन्य सवालों पर भी लड़कियां खुल कर जवाब दे रही हैं।
गौरतलब है कि वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर ने एक सीन में वाइब्रेटर इस्तेमाल कर खुद को संतुष्ट करती नजर आयी। इस पर काफी विवाद भी हुआ फिर दो -तीन वेब सीरीज में यह प्रयोग अपनाया गया। हालांकि ट्विटर पर कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और जम कर ट्रोल भी कर रहे हैं।